शाओमी दे रहा है फ्री में स्टोर खोलने का मौका, भरना होगा सिर्फ एक फॉर्म

Edited By shukdev,Updated: 22 Nov, 2018 06:14 PM

xiaomi is offering free opportunity to open the store just fill a form

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi भारत में Mi के स्टोर की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आॅफर दे रही है।Xiaomi इंडिया के मैनेजिंग डॉयरेक्टर और Xiaomi ग्लोबल के वाइस प्रेसीडेंट मनु जैन ने Redmi Note 6 Pro स्मार्टफोन की लॉन्चिंग के दौरान कहा कि Mi स्टोर की...

नई दिल्ली: चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi भारत में Mi के स्टोर की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आॅफर दे रही है।Xiaomi इंडिया के मैनेजिंग डॉयरेक्टर और Xiaomi ग्लोबल के वाइस प्रेसीडेंट मनु जैन ने Redmi Note 6 Pro स्मार्टफोन की लॉन्चिंग के दौरान कहा कि Mi स्टोर की फ्रेंचाइजी के लिए केवल एक फॉर्म भरना होगा। इसके लिए किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक डिवाइस जैसे टीवी,मोबाइल आदि के बारे में तकनीकी जानकारी होना जरूरी नहीं है। भारत में कोई भी इस स्टोर को खोलने के लिए आवेदन कर सकता है। मनु जैन ने बताया कि अगर आपके पास स्टोर खोलने के लिए पैसे नहीं हैं तो Xiaomi आपको स्टोर खोलने के फंड देगी।

PunjabKesariऐसे खोल सकते हैं फ्रेंचाइजी  
अगर आप Mi स्टोर की फ्रेंचाइजी खोलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको Mi store की वेबसाइट पर जाकर एक फॉर्म भरना होगा। फॉर्म में आपको अपना पता तथा अन्य बेसिक जानकारी देनी होगी। फार्म भरते ही आप फ्रेंचाइजी खोलने की लिए लिस्टेड हो जाएंगे। बाकी आगे का निर्णय Mi कंपनी का होगा। अगर उन्हें आपकी लोकेशन और अन्य जानकारी पसंद आती है, तो आपको इसकी फ्रेंचाइजी मिल जाएंगी।

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!