वॉट्सऐप की पेमेंट सर्विस शुरू, जुकरबर्ग ने कहा- पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज

Edited By jyoti choudhary,Updated: 06 Nov, 2020 08:10 PM

zuckerberg said there will be no charge on payment

वॉट्सऐप ने आज से देश में अपनी पेमेंट सर्विस शुरू कर दी है। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने गुरुवार शाम को ही वॉट्सऐप को UPI बेस्ड पेमेंट सर्विस शुरू करने की मंजूरी दी है। वॉट्सऐप फेसबुक की...

बिजनेस डेस्कः वॉट्सऐप ने आज से देश में अपनी पेमेंट सर्विस शुरू कर दी है। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने गुरुवार शाम को ही वॉट्सऐप को UPI बेस्ड पेमेंट सर्विस शुरू करने की मंजूरी दी है। वॉट्सऐप फेसबुक की सब्सिडियरी कंपनी है।

यह भी पढ़ें- WhatsApp पेमेंट को भारत में मिली हरी झंडी, गूगल पे को मिलेगी बड़ी चुनौती

भारत में वॉट्सऐप के 40 करोड़ से ज्यादा यूजर्स
NPCI से मंजूरी मिलने के बाद फेसबुक के CEO मार्क जुकरबर्ग ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वॉट्सऐप की पेमेंट सर्विस 10 क्षेत्रीय भाषाओं के वॉट्सऐप वर्जन में उपलब्ध होगी। जुकरबर्ग ने कहा कि वॉट्सऐप के जरिए पेमेंट करने पर किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं वसूला जाएगा। वॉट्सऐप के भारत में 40 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं। कंपनी पिछले 2 सालों से पेमेंट सर्विस शुरू करने के लिए मंजूरी का इंतजार कर रही थी। वॉट्सऐप करीब 10 लाख यूजर्स के जरिए पेमेंट सर्विस की टेस्टिंग कर रही थी।

यह भी पढ़ें- दिवाली से पहले फिर सस्ता हुआ सोना, लेकिन चांदी उछली

140 से ज्यादा बैंकों के ग्राहक पेमेंट कर सकेंगे
मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि 140 से ज्यादा बैंकों के ग्राहक वॉट्सऐप के जरिए अपने दोस्तों और परिजनों को पेमेंट कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि वॉट्सऐप पेमेंट पूरी तरह से सिक्योर है। वॉट्सऐप के जरिए पेमेंट करने के लिए केवल UPI समर्थित डेबिट कार्ड की आवश्यकता होगी और आप सीधे पेमेंट कर सकेंगे। जुकरबर्ग के मुताबिक, पेमेंट फीचर वॉट्सऐप के नए अपडेट में मिलना शुरू हो जाएगा। वॉट्सऐप ने कहा कि अभी इस सर्विस के लिए ICICI बैंक, HDFC बैंक, एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और जियो पेमेंट्स बैंक के साथ साझेदारी की गई है।

यह भी पढ़ें-  दिवाली से पहले 60 लाख पेंशनर्स को सरकार दे सकती है दोगुनी पेंशन का तोहफा

2 करोड़ यूजर्स से होगी शुरूआत
NPCI ने कहा है कि वॉट्सऐप पेमेंट सर्विस की शुरुआत 2 करोड़ यूजर्स से कर सकता है। देश में UPI के जरिए पेमेंट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अक्टूबर में देश में UPI के जरिए 2.07 बिलियन ट्रांजेक्शन हुए हैं। इससे पिछले महीने यानी सितंबर में UPI के जरिए 1.8 बिलियन ट्रांजेक्शन हुए थे। देश में रिटेल पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम को ऑपरेट करने के लिए 2008 में NPCI को अम्ब्रेला संगठन के तौर पर स्थापित किया गया था।

यूजर्स को धीरे-धीरे मिलेगा अपडेट
वॉट्सऐप की पेमेंट सर्विस को धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है। NPCI की गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए यूजर्स को धीरे-धीरे पेमेंट सर्विस का अपडेट दिया जा रहा है। शुरुआत में सभी यूजर्स को पेमेंट सर्विस का अपडेट नहीं मिलेगा। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!