Edited By pooja verma,Updated: 18 Sep, 2019 03:04 PM
नाबालिगा से दुराचार मामले में जिला अदालत ने दोषी राहुल को 10 साल की सजा सुनाई है।
चंडीगढ़ (संदीप) : नाबालिगा से दुराचार मामले में जिला अदालत ने दोषी राहुल को 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने दोषी पर 1 लाख 55 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। सैक्टर-31 थाना पुलिस ने राहुल के खिलाफ दिसम्बर 2017 को केस दर्ज किया था।
दर्ज केस के अनुसार पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया था कि 15 दिसम्बर, 2017 को वह काम पर गई थी। शाम को जब वह घर लौटी तो बेटी घर पर नहीं थी। इस पर उसने पुलिस को शिकायत दी। 6 फरवरी, 2018 को पीड़िता मिल गई। पीड़िता ने राहुल द्वारा उससे दुष्कर्म करने का खुलासा किया। इस आधार पर ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।