6 दिनों मेंं 116 लोग हुए डॉग बाइट का शिकार

Edited By pooja verma,Updated: 09 Jul, 2019 02:33 PM

116 people bitten by dog in 6 days

शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। एक जुलाई से लेकर 6 जुलाई तक सैक्ट र-6 स्थित सामान्य अस्पताल में डॉग बाइट के 116 केस आ चुके हैं।

पंचकूला (चंदन): शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। एक जुलाई से लेकर 6 जुलाई तक सैक्ट र-6 स्थित सामान्य अस्पताल में डॉग बाइट के 116 केस आ चुके हैं। कुत्तों का भय इतना बढ़ गया है कि बच्चों और सीनियर सिटीजन ने शाम और सुबह के समय घर से निकलना बंद कर दिया है। 

 

खास बात यह है कि इन पर लगाम लगाने में नगर निगम भी फेल रहा है। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। एक तरफ जहां लोगों में आवारा कुत्तों का डर है, वहीं निगम के खिलाफ रोष है। हकीकत का पता यहां से चलता है कि सामान्य अस्पताल में कुत्ते के काटने वाले मरीजों की लंबी कतार लगी रहती है।

 

अस्पताल में हर रोज आ रहे 11 डॉग बाइट के मामले
सैक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल के डाक्टरों के मुताबिक हर रोज करीब 11 लोग कुत्तों के शिकार लोग अस्पताल में आते हैं। कभी-कभार इनकी संख्या बढ़ भी जाती है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह समस्या शहर में कितनी गंभीर होती जा रही है। 

 

सोमवार सुबह करीब 8 बजे सैक्टर-26 निवासी प्रमिला देवी (38) काम करने के लिए निकली थी। जैसे ही घर से थोड़ी दूर पहुंची तो कुत्ते टांग पर काट लिया। इसके बाद उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंची। 

 

शहर का कोई भी ऐसा सैक्टर नहीं है जहां कुत्तों का आतंक न हो। इतना आतंक फैलने के बावजूद नगर निगम और स्थानीय प्रशासन अब तक मौन है। लोगों का कहना है कि यदि यही हाल रहा तो हर किसी का घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा। लोगों ने जल्द मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है। 

 

डी.सी. ऑफिस के आसपास  भी घूमते रहते हैं कुत्ते
सैक्टर-1 स्थित डी.सी. ऑफिस के आसपास ही कई आवारा कुत्ते घूमते हुए दिखाई देेते हैं। जब डी.सी. ऑफिस में प्रशासन के आलाधिकारी अपने-अपने ऑफिसों में बैठते हैं। 

 

जब प्रशासन अपने आफिस के आसपास से ही आवारा कुत्तों को नहीं हटा सकता तो शहर के अन्य सैक्टरों या कॉलोनी से कैसे हटाएगा। डी.सी. ऑफिस में प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में लोग अपने काम करवाने आते हैं।  


 

रविवार को बच्ची पर कुत्ते ने किया था जानलेवा हमला 
चार साल की अनन्या रविवार को सैक्टर-4 स्थित हरिपुर में अपने घर कुछ की दूरी पर बने नगर खेड़ा पर अन्य बच्चों के साथ लंगर खाने गई थी। वहीं पास की जामुन का पेड़ था। 

 

बच्ची जामुन उठाने लगी तो उसी दौरान आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची के गाल को बुरी तरह से काट दिया। बच्ची को उपचार के लिए सैक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल पहुंचाया वहां से पी.जी.आई. रैफर कर दिया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!