‘बर्ड फ्लू : सर्च अभियान जारी, 12 मृत पक्षी मिले’

Edited By AJIT DHANKHAR,Updated: 16 Jan, 2021 11:33 PM

12 dead birds found

जिन एरिया में अधिक मृत पक्षी मिल रहे हैं

चंडीगढ़,(राजिंद्र शर्मा): शहर में मृत पक्षियों का मिलना शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को भी शहर से 12 मृत पक्षी मिले। प्रशासन के अनुसार जिन एरिया में अधिक मृत पक्षी मिल रहे हैं, वहां पर उन्होंने सर्विलांस बढ़ा दी है। अगर इन एरिया में आगे भी एक साथ अधिक संख्या में मृत पक्षी मिलेंगे तो वह इसकी जांच करवाएंगे। बता दें कि इससे पहले विभाग द्वारा भेजे गए सभी सैंपल की रिपोर्ट नैगेटिव आ चुकी है। शनिवार को भी शहर के विभिन्न हिस्सों से पर्यावरण विभाग के हैल्पलाइन नंबर पर मृत पक्षियों के मिलने की सूचना मिली। शनिवार को 12 पक्षी मृत पाये गए। पर्यावरण विभाग के अनुसार सेक्टर-16 से एक कबूतर, मनीमाजरा से कौआ, सैक्टर-49डी से चार कबूतर, शिव मंदिर मलोया से 4 कौवे, खुड्डा अलीशेर से 2 कबूतर मिले हैं।

 


अब तक 102 पक्षियों की हो चुकी मौत 
विभाग ने जालंधर जांच के लिए कुल 23 पक्षियों के सैंपल भेजे थे, जिसमें से सभी की रिपोर्ट नैगेटिव आ चुकी है। किसी भी पक्षी में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं। इस पर अधिकारियों का कहना है कि पक्षियों की मौत प्राकृतिक है। ऐसे में शहरवासियों को घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन फिर भी एहतिहात के तौर पर उनकी सर्विलांस जारी है। कर्मचारी शहर भर में सर्च अभियान चला रहे हैं। इस बीच पशु चिकित्सा विभाग एक बार फिर सोमवार को नमूने एकत्रित करना शुरू कर देगा और 20 जनवरी को जांच के लिए भेजेगा। गौरतलब है कि शहर में अब तक करीब 102 पक्षियों की मौत हो चुकी है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!