पुलिस में भर्ती के नाम पर ठगे 15 लाख रुपए

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jun, 2018 12:43 PM

15 lakh cheating on the name of recruitment of police

पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर लाखों रुपए ठगने का एक और मामला सामने आया है।

मोहाली(कुलदीप) : पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर लाखों रुपए ठगने का एक और मामला सामने आया है। एक वयक्ति ने खुद को डी.जी.पी पंजाब का नजदीकी बताते हुए 15 लाख रुपए की ठगी की हैं। जिला फ़िरोज़पुर के गांव मल्लांवाला निवासी निर्मल सिंह ने इस संबंधी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पटियाला के गांव पंजेटा निवासी सुखदेव सिंह के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया हैं।  

 

पुलिस को दी गई शिकायत में निर्मल सिंह पूर्व सरपंच  ने बताया कि उसने अपने बेटे को पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने की सोची थी। उनके एक दोस्त अमित ने उनकी मुलाकात सुखदेव सिंह से करवाई। सुखदेव सिंह ने कहा कि उसकी डी.जी.पी के साथ सीधी बातचीत है और वह उसके बेटे को पंजाब पुलिस में ए.एस.आई में भर्ती करवा देगा। 

 

सुखदेव सिंहइसके साथ ही 20 लाख रुपए की मांग की थी। निर्मल सिंह ने गहने और आधा एकड़ जमीन बेच दी और कुछ पैसे उधार लेकर जनवरी 2015 में सुखदेव को 10 लाख रुपए नकद दे दिए। जब 2 016  में पंजाब  पुलिस की भर्ती निकल गई तो उसने सके बेटे को ए.एस.आई में भर्ती करवाने के नाम पर 5 लाख और मांगे। पुलिस में भर्ती ख़त्म भी हो गई और उसने उनके बेटे को कही भर्ती नहीं करवाया। 

 

जब निर्मल सिंह ने अपने पैसे सुखदेव से वापस मांगे तो उसने तीन लाख रूपये का चैक दिया जो क्लियर करवाने पर वह चैक बाउंस हो गया। जिससे परेशान होकर निर्मल सिंह ने अपनी शिकायत पुलिस स्टेशन फेज-1 में दी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!