16.4 एम.एम. बारिश से भीगा शहर, आज भी बरसेंगे बादल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jul, 2018 11:48 AM

16 mm rain from city rain still cloudy

मानसून सीजन में इस बार शहरवासियों को मौसम के अनेक रूप देखने को मिल रहे हैं।

चंडीगढ़ (रोहिला): मानसून सीजन में इस बार शहरवासियों को मौसम के अनेक रूप देखने को मिल रहे हैं। कभी उमस, झमाझम बारिश तो कभी रिमझिम फुहारें। शनिवार को भी मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहा। दिन की शुरूआत में जहां उमस ने लोगों को परेशान किया उसके बाद करीब एक घंटा हुई बारिश ने लोगों को कुछ राहत दी। 

 

सुबह से दोपहर अढ़ाई बजे तक धूप और बादलों का खेल जारी रहा। फिर बादल छाए और जमकर बारिश हुई। इस दौरान कुल 16.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ गई। थोड़ी देर के लिए मौसम सुहावना हो गया और फिर उमस महसूस होने लगी। बारिश के दौरान सड़कों पर जाम की स्थिति भी बनी रही। 

 

चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून में अच्छी बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि अब तक चंडीगढ़ में मॉनसून शुरू होने से लेकर 345 एम.एम बारिश हो चुकी है। अगले दो दिन भी बारिश की संभावना बनी है।

 

मौसम का हाल
शनिवार को  शहर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर चंडीगढ ़एयरपोर्ट स्टेशन का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सैल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि चंडीगढ़ में रविवार को भी बारिश होगी।

 

हवा में नमी 95 फीसदी
मौसम में नमी के चलते लोगों को काफी गर्मी व उमस ने परेशान कर डाला। बारिश के आपने के बाद लोगों को कुछ राहत जरूर मिली लेकिन कुछ ही देर बाद फिर से उमस ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया । शनिवार को मौसम में 85 से 95 फीसदी नमी दर्ज की गई थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!