‘ट्राईसिटी में 1649 लोग पॉजीटिव, 4 मौतें

Edited By AJIT DHANKHAR,Updated: 16 Apr, 2021 12:35 AM

1649 people positive

चंडीगढ़ में 412, पंचकूला में 377 और मोहाली में सबसे ज्यादा 860 केस

चंडीगढ़, (पाल): ट्राईसिटी में कोरोना वायरस लगातार बेकाबू होता जा रहा है। वीरवार को ट्राईसिटी में कोरोना के 1649 नए मामले सामने आए। चंडीगढ़ में 412, पंचकूला में 377 और मोहाली में सबसे ज्यादा 860 मरीजों की पुष्टि हुई। चंडीगढ़ में तीन और मोहाली में एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। चंडीगढ़ के नए मरीजों में 229 पुरुष और 183 महिलाएं हैं। मरने वालों में सैक्टर-48 की 73 साल की महिला, सैक्टर-51 से 80 साल वर्षीय बुजुर्ग, मलोया से 36 साल की महिला शामिल है। सभी मरीजों को कोविड के साथ ही कई दूसरी बीमारियां भी थीं। 

 


अब तक शहर में 407 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। नए मरीजों के साथ ही 409 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब एक्टिव मरीज 3371 और कुल मरीज 32397 हो गए हैं। अभी 65 लोगों की रिपोर्ट पैंडिंग है। पिछले 24 घंटे में 2964 लोगों की टैस्ंिटग हुई है। सबसे ज्यादा मनीमाजरा से 35 , सैक्टर-51 से 12, सैक्टर-49 से 12, सैक्टर-46 से 13, सैक्टर-33 से 21, सैक्टर-41 से 14 केस कन्फर्म हुए हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!