Edited By Vikash thakur,Updated: 14 Jan, 2021 09:29 PM
प्रदेश में कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 265803
चंडीगढ़, (पांडेय): हरियाणा में वीरवार को 22912 सैंपल लिए गए जिसमें 187 नए कोरोना केस सामने आए, जबकि 6 कोरोना पेशैंट की मौत हुई। प्रदेश में कुल पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 265803 पहुंच गया है। जबकि 260565 लोगों को अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है और रिकवरी रेट बढ़कर 98.03 फीसदी हो गया है। वीरवार को 329 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। वहीं कोरोना से अब तक कुल 2972 मौतें हो चुकी है।
मौतों की बात करें तो वीरवार को फरीदाबाद में 1, करनाल में 1, पानीपत में 1, कुरुक्षेत्र में 1, यमुनानगर में 1 और झज्जर में 1 संक्रमित ने दम तोड़ा। हैल्थ बुलेटिन के तहत अब तक निगरानी और पॉजिटिव लोगों के संपर्क में 413523 लोग हो चुके हैं। जबकि 274677 लोग निगरानी में हैं। वहीं अब तक 4890330 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं जिनमें से 4619347 नैगेटिव पाए गए है। अभी 5180 की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं 138846 लोगों का क्वारंटाइन पीरियड खत्म हो चुका है।