पंचकूला में बुधवार को दो कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसमें सैक्टर-8 निवासी एक 55 वर्षीय व्यक्ति और एक 30 वर्ष महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है।
पंचकूला/डेराबस्सी : पंचकूला में बुधवार को दो कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसमें सैक्टर-8 निवासी एक 55 वर्षीय व्यक्ति और एक 30 वर्ष महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। यह महिला 3 दिन से एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट थी, जहां पर इसने बच्चे को जन्म दिया है।
वहीं, डेराबस्सी के मुबारकपुर निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह व्यक्ति दिल्ली से ईद मनाकर 24 मई को लौटा था। आसपास के इलाके को पूरा सील कर दिया गया है। आज से यहां सभी की टैस्टिंग शुरू होगी।
प्रशासक ने अधिकारियों को दिए निर्देश- सभी हॉस्पिटल तैयार रखें
NEXT STORY