चंडीगढ़ पुलिस का स्थापना दिवस : जल्द शहर में होंगे पुलिस विभाग के 2 पैट्रोल पंप

Edited By pooja verma,Updated: 15 Nov, 2019 12:02 PM

2 police pump pumps of police department to be in the city soon

चंडीगढ़ पुलिस का 53वां स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य परेड का आयोजन किया गया।

चंडीगढ़ (संदीप): चंडीगढ़ पुलिस का 53वां स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशासक वी.पी. बदनौर ने यहां बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में चंडीगढ़ पुलिस के काम की पशंसा करते हुए बदनौर ने कहा कि प्रशासन के जितने भी विभागों में चंडीगढ़ पुलिस के प्रोजैक्ट लंबित पड़े हैं, वह जल्द ही उन सभी प्रोजैक्टों को पूरा करवाने के प्रयास करेंगे, जिससे कि पुलिस मुलाजिमों को हर तरह से बेहतरीन सुविधाएं देकर उनके मनोबल को बढ़ाया जा सके और वे कर्तव्यनिष्ठा से अपनी ड्यूटी को बखूबी निभाकर पुलिस विभाग का नाम पूरे देश में रोशन करते रहें। 

 

वहीं कार्यक्रम के दौरान भव्य परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में प्रशासक ने परेड का निरीक्षण किया और फिर परेड की सलामी ली। परेड की अगुवाई डी.एस.पी. उदयपाल द्वारा की गई और सेकेंड कमांड में इंस्पैक्टर मलकीत सिंह रहे। वही कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के डी.जी.पी. संजय बैनिवाल, डी.आई.जी. ओमवीर सिंह बिशनोई, एस.एस.पी. निलाम्बरी जगदले, एस.एस.पी. ट्रेफिक एंड सिक्योरिटी सशांक आनंद व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

 

27 निलंबित तो 59 की खोली जा चुकी है विभागीय जांच 
प्रशासक वी.पी. बदनौर को गलत काम करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा लिए गए एक्शन के बारे में जानकारी दी गई। प्रशासक ने बताया कि इस दौरान अभी तक विभाग के जिन कर्मचारियों ने गलत काम किए हैं, उनके खिलाफ पुलिस विभाग के अधिकारी एक्शन ले रहे हैं। 

 

उन्होंने बताया कि गलत काम करने वाले 27 पुलिस कर्मचारियों को सस्पैंड किया गया और 59 के खिलाफ विभागीय जांच खोली गई है। डी.जी.पी. संजय बैनिवाल के अनुसार बेहतरीन काम करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस का नाम देश के बेहतरीन पुलिस फोर्स में शुमार है, लेकिन गलत काम करने वालों के खिलाफ एक्शन लेने में अधिकारी किसी तरह का गुरेज नहीं करते हैं। 

 

50' तक पहुंचाई महिला मुलाजिमों की संख्या 
बदनौर ने कहा कि आने वाले समय में शहर में चंडीगढ़ पुलिस के अपने 2 पैट्रोल पंप शुरू किए जाने की योजना है। पुलिस विभाग में यदि नई नियुक्ति की बात करें तो विभाग में महिला कर्मियों की संख्या को 50 प्रतिशत तक पहुंचाया गया है, जोकि महिला सशक्तिकरण के लिए बेहतरीन पहल है। वहीं कार्यक्रम के दौरान डी.जी.पी. संजय बैनीवाल ने कहा कि आधुनिक और नवीनतम तरीकों से शहर के लोगों की सुरक्षा और सेवा करने में चंडीगढ़ पुलिस देश के किसी भी राज्य से पीछे नहीं है। 

 

नेजेबाजी के दौरान रूठ गई थी रीटा 
कार्यक्रम के अंत में पुलिस विभाग घोड़ा स्टाफ की तरफ से बेहतरीन नेजेबाजी का आयोजन किया गया। इस दौरान कांस्टेबल अमित घोड़ी रीटा पर सवार था, लेकिन नेजेबाजी में भाग लेने से पहले ही मैदान में रीटा काबू से बाहर होने लगी और मैदान में इधर उधर भागने लगी। इस पर कांस्टेबल अमीत ने मशक्कत करते हुए रीटा का मनाया और इसके बाद रीटा ने मैदान में रफ्तार पकड़ ली। अमित और रीटा की जोड़ी का करतब देख सभी चकित रह गए।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!