प्लेब्वॉय : पार्टी में 20 लाख उड़ाए, बिल भी कटा रात 2 बजे के बाद

Edited By ashwani,Updated: 30 Nov, 2020 11:32 PM

20 lakhs flown to the party

पार्टी यूं ही चालेगी : डी.सी. के आदेशों के बावजूद रात 1 बजे के बाद तक यहां चलती हैं दारू और हुक्का पार्टी

चंडीगढ़, 30 नवम्बर (ब्यूरो) : महंगी विदेशी शराब, चिकन कबाब और हाई वॉल्यूम डांस पार्टी, यह सीन था हमेशा विवादों में रहने वाले प्ले ब्वॉय क्लब का। जब शहर के सभी क्लब बंद हो जाते हैं तो यहां शनिवार को यह पार्टी रात 2 बजे के बाद तक चलती रही।  एन.आर.आई. की इस बर्थडे पार्टी का बिल भी बना 20 लाख रुपए। यही नहीं यह बिल रात 2:06 बजे कटा है। डी.सी. के आदेश हैं कि शहर के क्लब रात 1 बजे तक बंद हो जाने चाहिए मगर यहां डी.सी. के आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यही नहीं पुलिस क्लब के बाहर सड़क पर नाका लगाकर खड़ी थी।

 


खानापूर्ति के लिए पुलिस ने की चैकिंग
इस क्लब में ग्राहकों को रशियन लड़कियां शराब सर्व करती हैं। सूत्रों की मानें तो इस क्लब के देर रात तक चलने के पीछे राजनेता और पुलिस की मिलीभगत है। मामला से जब पर्दा उठा तो पुलिस हरकत में आई और प्लेब्वॉय क्लब में चैकिंग करने पहुंची। प्ले ब्वॉय क्लब में डी.सी. के आदेशों को दरकिनार कर ग्राहकों को हुक्का भी परोसा जा रहा था। एस.एस.पी. कुलदीप चहल ने सभी डी.एस.पी. और एस.एच.ओ. को नियमों के खिलाफ  जाकर क्लब चलाने वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए हुए हैं। बावजूद इसके प्ले ब्वॉय क्लब में तीन बजे तक पार्टी चलती है। पुलिस ने यहां महज खानापूर्ति के लिए चैकिंग की।
इसी क्लब के बाहर हुई थी सोपू नेता की हत्या
प्ले ब्वॉय क्लब के बाहर पिछले माह पंजाब यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र नेता गुरलाल बराड़ की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। गुरलाल बराड़ इसी क्लब के बाहर किसी दोस्त का इंतजार कर रहा था। उसी समय उस पर हमला हो गया था।

20 लाख के बिल यह सब था
2 बोतल अंगेजी महंगी शराब 16 हजार की,  85 ड्रिंक्स बी52 38 हजार की, 11 मंहगी शैम्पियन डोम 3 लाख 13 हजार की, 45 शानदों शैम्पियन 6 लाख 40 हजार की, 104 सुला शैम्पियन 7 लाख 40 हजार की और खाने के साथ कुल बिल बना 19 लाख 84 हजार 955 रुपए।

छह क्लबों पर कार्रवाई हुई तो यहां क्यों नहीं
कोरोना के कारण क्लबों में हुक्का पिलाने के आरोप में चंडीगढ़ पुलिस अभी तक 6 क्लब संचालकों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। 5 नवम्बर को पुलिस ने सैक्टर-26 के रिफ बार क्लब और बुलेवार्ड क्लब के संचालकों के खिलाफ  धारा 188 की कार्रवाई की थी। 2 नवम्बर को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित तमजारा के मैनेजर को हुक्का परोसने के आरोप में गिरफ्तार किया था। बुधवार को सैक्टर 9 स्थित एसके बार के मैनेजर को हुक्का पिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जबकि शुक्रवार को सैक्टर-9 स्थित बूम बॉक्स क्लब में हुक्का परोसते हुए मैनेजर पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। वहीं शनिवार रात को सैक्टर-26 स्थित मोब क्लब में पुलिस ने क्लब संचालक के खिलाफ कार्रवाई की है, लेकिन पुलिस प्ले ब्वॉय क्लब के खिलाफ  आखिर कार्रवाई करने में क्यों कतरा रही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!