Edited By pooja verma,Updated: 20 Mar, 2020 08:00 PM
पूरे विश्व में फैले कोरोना वायरस के मरीज दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है।
चंडीगढ़ (साजन) : पूरे विश्व में फैले कोरोना वायरस के मरीज दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। सैक्टर -32 स्थित जी.एम.सी.एच. में भर्ती कोरोना की एक संदिग्ध मरीज में बुधवार की रात कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कोरोना वायरस के चार और नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही चंडीगढ़ में संक्रमित लोगों की संख्या पांच हो गई है। 23 वर्षीय युवती के संपर्क में आने पर उसकी मां, भाई और कूक की की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा एक अन्य महिला जो 18 मार्च को लंदन से आई है, उसे भी कोरोना से संक्रमित पाया गया है। इस महिला को पीजीआई में भर्ती किया गया है जहां पर इनका इलाज जारी है।
बता दें कि बीतें बुधवार को चंडीगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित होने का यह पहला मामला है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पीजीआई के वायरोलॉजी डिपार्टमेंट में हुई जांच में मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चंडीगढ़ निवासी युवती रविवार सुबह इंग्लैंड से लौटी थी। युवती की उम्र 23 साल बताई जा रही है। सर्दी जुकाम की शिकायत पर उसे जी.एम.सी.एच में सोमवार को भर्ती कराया गया था। अब उसकी हालत सामान्य है।