Edited By pooja verma,Updated: 06 Dec, 2019 01:16 PM
सैक्टर-33 टैरेस गार्डन में शुक्रवार से नगर निगम की ओर से तीन दिवसीय 33वां गुलदाऊदी शो किया जा रहा है।
चंडीगढ़ (पाल): सैक्टर-33 टैरेस गार्डन में शुक्रवार से नगर निगम की ओर से तीन दिवसीय 33वां गुलदाऊदी शो किया जा रहा है। यहां फूलों की 280 वैरायटी देखने को मिलेंगी। इस दौरान कई एक्टिविटीज भी होंगी, जैसे कल्चर प्रोग्राम, गुलदाऊदी शो पर बैस्ड क्वीज प्रोग्राम। चंद्रमा, चंगेज खान, सोनार बांग्ला, कोका, महात्मा गांधी से लेकर कस्तूरबा गांधी जैसे कई वैरायटी यहां देखने को मिलेंगी।
एम.सी. हॉर्टिकल्चर विंग के एस.ई. के.पी. सिंह के मुताबिक अभी तक 64 एंट्री आ चुकी हैं। इसमें सरकारी, अर्ध सरकारी संस्थाएं, नर्सरी से लेकर इंडिविजुअल भी हिस्सा ले सकते हैं। कंपीटिशन के लिए आई हुई एंट्री में से विनर को चुना जाएगा। शुक्रवार को सुबह 11 बजे एडवाइजर मनोज परिदा शो का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 12 से 1 बजे के बीच पब्लिक के लिए शो ओपन होगा।
शनिावर को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक कई तरह की एक्टीविटी होगी। वहीं शो के आखिरी दिन यानि रविार को 11 से 1 बजे तक गुलदाउदी शो पर क्वीज होगा। 3 बजे प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन होगा। बता दें कि 7 हजार गमलों में लगे गुलदाऊदी डिस्प्ले होंगे। ट्राईसिटी के अलावा लुधियाना, पटियाला से आए लोग भी शो का हिस्सा बनते हैं। तैयारी पूरी हो चुकी है।
शो में प्रिंस ऑफ द शो, प्रिंसेज ऑफ द शो से लेकर किंग-क्वीन ऑफ द शो का टाइटल पार्टीसिपेंट्स को मिलेगा। साथ ही बेस्ट फ्लावर ऑफ द शो भी होगा। गार्डन में यू तो 8 माली हर वक्त यहां की देखभाल करते हैं। वहीं शो को देखते हुए 75 से 80 के करीब माली होते हैं, जिन्हें सम्मानित किया जाएगा।