Edited By Priyanka rana,Updated: 08 Jun, 2020 11:01 AM
चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट्स का संचालन हुए 13 दिन हो गए, लेकिन पैसेंजर्स को संख्या में बढ़ौतरी नहीं हो रही। इसके कारण एयर लाइंस कंपनी को फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ रही हैं।
चंडीगढ़ (लल्लन) : चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट्स का संचालन हुए 13 दिन हो गए, लेकिन पैसेंजर्स को संख्या में बढ़ौतरी नहीं हो रही। इसके कारण एयर लाइंस कंपनी को फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ रही हैं।
रविवार को 3 फ्लाइट रद्द रही। 5 फ्लाइट में सिर्फ 136 पैसेंजर ही डिपार्चर हुए। गोएयर की चंडीगढ़ से अहमदाबाद व वाया श्रीनगर फ्लाइट को रद्द घोषित किया गया। एयर इंडिया की चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली और गोएयर की श्रीनगर की फ्लाइट को भी रद्द घोषित किया।
बैंगलूरू से आए सबसे अधिक पैसेंजर :
बैंगलूरू से चंडीगढ़ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट में सबसे ज्यादा 146 पैसेंजर आए। सबसे कम एयर इंडिया की श्रीनगर वाली फ्लाइट में 20 पैसेंजर पहुचे। सबसे अधिक 82 पैसेंजर दिल्ली के लिए रवाना हुए। सबसे कम 5 पैसेंजर धर्मशाला गए।