Edited By pooja verma,Updated: 15 May, 2020 12:24 PM
बिहार के तीन जिलों और उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के लिए ट्रेन रवाना हुई है।
चंडीगढ़ (लल्लन): बिहार के तीन जिलों और उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के लिए ट्रेन रवाना हुई है। रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग व ट्रेन के कोच को सैनीटाइज किया जा रहा है। प्रशासन की तरफ से पूरा किराया रेलवे को दिया जा रहा है। बिहार के सीतामढ़ी जाने वाले श्रमिकों के लिए प्रशासन ने 870100 रुपए और प्रतापगढ़ जाने के लिए किराए के रूप में 535900 रुपए रेलबे को दिए हैं।
वीरवार को दोपहर 3 बजे बिहार के सीतामढ़ी, मुज्जफरपुर व गोपालगंज में रहने वाले श्रमिकों को लेकर रवाना हा 1260 श्रमिक सवार थे। इन सभी का सैक्टर -43 बस स्टैंड में चैकअप किया गया। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के लिए मम में 1560Mश्रमिक गए। यह ट्रेन अपने समय से घंटे विलंब से रवाना हुई।
हर 8 घंटे बाद परिसर को किया जा रहा सैनीटाइज
रेलवे स्टेशन से जाने वाले श्रमिकों व सभी अधिकारियों की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए हर 8 घंटे बाद स्टेशन परिसर व ट्रेनों को सैनीटाइज किया जा रहा है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक अनिल अग्रवाल ने बताया कि ट्रेनों को वॉशिंग लाइन पर सैनीटाइज किया जा रहा है। आज भी दो ट्रेनों को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना किया जाएगा। बिहार के मधुबनी जिले के लिए ट्रेन दोपहर 2 बजे और उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के लिए रात 8 बजे रवाना होगी।