GRP थाने से 300 मीटर दूर खुले में छलकते हैं जाम

Edited By pooja verma,Updated: 21 Aug, 2018 12:49 PM

300 meters from the grp police station people drink alcohol

रेलवे के ओपन एरिया में तीन दिन पहले हत्या के बाद भी आर.पी.एफ. व जी.आर.पी. शायद और किसी बड़े हादसे के इंतजार में है।

चंडीगढ़ (लल्लन): रेलवे के ओपन एरिया में तीन दिन पहले हत्या के बाद भी आर.पी.एफ. व जी.आर.पी. शायद और किसी बड़े हादसे के इंतजार में है। ओपन एरिया में शाम ढलते ही अवैध रेहडिय़ां सज जाती हैं और इन रेहडिय़ों पर लोग ओपन में शराब पीते हैं। मारपीट की घटनाएं यहां आम हैं। 

 

जहां पर ये अवैध रेहडिय़ों लगाई जा रही हैं। वहां से 300 मीटर की दूरी पर चंडीगढ़ पुलिस की चौकी और जी.आर.पी. का थाना बना हुआ हैं, लेकिन इसके बावजूद इन अवैध रेहड़ी वालों के हौसले बुलंद हैं। वही दड़वा गांव के लोगों का कहना है कि यह प्रमुख रास्ता है। शाम होते ही यहां शराबियों का जमावड़ा होता है। 

 

गांव की बहन-बेटियों का यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है, लेकिन इसके बाद भी अभी रेलवे पुलिस सो रही है। रेलवे के ओपन एरिया में रोजाना 15 अवैध रेहडिय़ां लगती हैं।गांव वाले दे चुके आर.पी.एफ. व जी.आर.पी. को शिकायत गांव के सरपंच गुरप्रीत सिंह हैप्पी का कहना है कि इन अवैध रेहडिय़ों पर चल रहे शराब के धंधे के खिलाफ कई बार जी.आर.पी.व आर.पी.एफ.को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कारवाई नहीं की जाती है। 

 

उन्होंने कहा कि कई बार चंडीगढ़ पुलिस को भी लिखित रूप में शिकायत दी है, लेकिन वह रेलवे का एरिया कहकर पल्ला झाड़ देते हैं। सरपंच ने कहा कि कई बार पंचों की मदद से हमने इन्हें हटाने की कोशिश की,लेकिन पुलिस का सहयोग न मिल पाने के कारण यहां दोबारा रेहडिय़ां लग जाती हैं। 

 

शिकायत नहीं मिली, कानूनी कार्रवाई की जाएगी
कई बार इन अवैध रेहडिय़ों को हटाया गया, लेकिन ये लोग दोबारा रेहडिय़ां लगा लेते हैं। यहां हत्या के बाद इन रेहड़ी वाले को नोटिस दिया गया है कि यहां से अवैध रेहडिय़ों को हटा लें, यदि रेहडिय़ां नहीं हटाते हैं तो इनके खिलाफ कानूनी कारवाई की जाएगी। रेहड़ी को हटाने के लिए सरपंच की ओर से कोई भी हमें शिकायत नहीं मिली है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!