33 और लोगों ने करवाया पी.जी. का रजिस्ट्रेशन

Edited By pooja verma,Updated: 01 Mar, 2020 10:54 AM

33 more people got pg registration

सैक्टर-32 के पी.जी. अग्निकांड के बाद अभी भी शहर के विभिन्न सैक्टरों में सैंकड़ों पी.जी. अवैध रूप से चल रहे हैं।

चंडीगढ़ (राजिंद्र): सैक्टर-32 के पी.जी. अग्निकांड के बाद अभी भी शहर के विभिन्न सैक्टरों में सैंकड़ों पी.जी. अवैध रूप से चल रहे हैं। अब तक और 33 लोगों ने अपने पी.जी. का रजिस्ट्रेशन करवाया। शनिवार को 17 पी.जी. ऑनर्स ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। शुक्रवार तक सिर्फ 16 लोगों ने ही रजिस्ट्रेशन करवाया था। प्रशासन 7 पी.जी. को सील भी कर चुका है। इस संबंध में प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने टीमें गठित की हुई हैं, जो शहर भर में जाकर अवैध रूप से चल रहे पी.जी. की चैकिंग कर रही हैं। 

 

सख्ती के बाद अब पी.जी. ऑनर्स रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आगे आ रहे हैं। इसके अलावा एस.डी.एम. के पास पेंडिंग केसों का भी निपटारा किया जा रहा है।  प्रशासन की ओर से सभी केसों पर प्रमुखता से सुनवाई करने के लिए बोला गया है। सभी केसों में शीघ्र सुनवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सिर्फ पी.जी. ही नहीं, बिल्डिंग वायलेशन के अन्य केसों का भी निपटारा किया जाए व सख्ती से निपटा जाए। ताकि हादसा शहर की किसी और बिल्डिंग्स  में न हो।

 

प्रशासन ने 3 अवैध पी.जी. किए सील
शहर में अवैध रूप से चल रहे पेइंग गेस्ट (पी.जी.) के खिलाफ यू.टी. प्रशासन का अभियान जारी है। शनिवार को छुट्टी होने के बावजूद प्रशासन के अधिकारियों ने 3 पी.जी. को सील कर दिया। इसके अलावा कई जगहों पर पी.जी. को लेकर चैकिंग भी की गई है। जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने तीन अवैध पी.जी. सैक्टर-20 के मकान नंबर-494, सैक्टर-15 के मकान नंबर 68 और 2212 में चल रहे अवैध पी.जी. को सील किया। 

 

प्रशासन ने कई पी.जी. को नोटिस जारी किए हैं, जिनके खिलाफ आगे जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। उधर, प्रशासन की कार्रवाई से अवैध रूप से पी.जी. चला रहे संचालक डर गए हैं और डी.सी. ऑफिस पहुंच कर रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने प्रशासन से उन्हें कुछ समय व राहत देने की भी मांग की है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!