Edited By Avtar Singh,Updated: 28 Jan, 2022 05:59 PM
आरोपी ने शिकायतकत्र्ता के क्रैडिट कार्ड खाते से 35 हजार रुपए निकाल लिए
पंचकूला, (चंदन) : सैक्टर-10 निवासी एक व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया हैै। आरोपी ने शिकायतकत्र्ता के क्रैडिट कार्ड खाते से 35 हजार रुपए निकाल लिए। फ्रॉड की शिकायत सैक्टर-5 थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार सैक्टर-10 निवासी ललित मोहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 25 जनवरी को उनके एस.बी.आई. क्रैडिट कार्ड खाते से दोपहर करीब डेढ़ बजे 35855 रुपए डैबिट किए गए। 25 जनवरी की दोपहर सवा 1 बजे शिकायतकत्र्ता को फीस लौटाने के बहाने एक व्यक्ति ने फोन किया। इसके बाद उनके खाते से धोखे से पैसे निकाल लिए गए।