Edited By bhavita joshi,Updated: 03 Nov, 2018 10:06 AM
विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर एक ठग ने युवकों से करीब 39 लाख रुपए ठग लिए।
पंचकूला(चंदन): विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर एक ठग ने युवकों से करीब 39 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने ठगी करने के वाले इमिग्रेशन मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी मामला दर्ज कर लिया है।जानकारी अनुसार लखविंदर कुमार बलाटाना निवासी ने सैक्टर-5 थाने मेेंं शिकायत बताया कि सैक्टर-11 मेंं बलजीत सिंह से विदेश भेजने का काम करता है। आरोपी बलजीत ने ओरियन इमिग्रेशन एंड एजुकेशन कंसल्टैंट के नाम कं पनी खोली है। आरोपी बलजीत ने मार्च 2018 में कहा कि रशिया में नौकरी लगवा देता हूं।
वहां 3 गुना ज्यादा पैसे मिलेंगे। इसके बाद बलजीत को 1 लाख रुपए दे दिए। करीब 10 दिन बाद आरोपी ने लखविंद्र को फोन किया कि जल्द कागजात तैयार करवाओ। पूरे कागजात आरोपी को दे दिए। इसके बाद आरोपी को वीजा आने पर 3 लाख 40 हजार रुपए भी दे दिए। 29 अप्रैल जब फ्लाइट में बैठा तो पता चला कि उसके साथ प्रदीप अम्बाला निवासी,अमृतपाल अमृतसर निवासी व लखविंद्र सिंह जिला अमृतसर निवासी फ्लाइट मेंं सवार थे। जब मैस्को हवाई अड्डे पर उतरे वहां मनप्रीत मिला जो आरोपी गिरोह का सदस्य था। वे सभी को अपने फ्लैट में ले गया और वहां दो दिन रखा।
आरोपी ने सभी से लिए 4 लाख 40 हजार
मनप्रीत ने पांचों को मास्को वोरोजह शहर भेजा दिया। इसी गिरोह का एक और सदस्य अंकित राठी मिला। उसने पांचों के लिए 18 हजार रुपए में कमरा दिलवा दिया। वहां पर 5 युवक और मिले। जिन्हें आरोपी ने ही नौकरी के लालच में भेजा था। आरोपी ने सभी से 4 लाख 40 हजार रुपए लिए और सभी को रशिया भेजा। इसके अलावा तीन साल का वर्क वीजा लगवाने के बारे मेंं कहा गया था। परेशान होकर लखविंद्र व अन्य सभी ने मास्को में इंडियन एम्बैंसी में गए और शिकायत की और वापस भारत भेजने का आग्रह किया। इंडियन एम्बैंसी के अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी को भारत वापस भेज दिया। लखविंद्र ने बताया कि एक युवक अभी भी वहीं फंसा है।