Edited By AJIT DHANKHAR,Updated: 17 Jan, 2021 08:50 PM
चंडीगढ़ एयरपोर्ट जाने वाली 4 फ्लाइट लेट
गोएयर एयरलाइंस 21 से शुरू कर रहा मुबंई की न्यू लाइट
चंडीगढ़,(लल्लन): धुंध के कारण हवाई यातायात पर बुरा असर पड़ा है। चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली दोनों फ्लाइट्स रद्द रही। 4 फ्लाइट्स ने अपने तय समय से कई घंटे लेट उड़ान भरी।
पब्लिक रिलेशन ऑफिसर पिं्रस ने बताया कि घनी धुंध के कारण एयरपोर्ट के आसपास विजिबिलिटी सुबह 25 मीटर तक रहती है। ऐसे में फ्लाइट्स की लैंङ्क्षडग काफी मुश्किल होती है। गोएयर की दिल्ली की फ्लाइट संख्या जी8104 जो चंडीगढ़ से सुबह 6.15 बजे उड़ान भरती है, उसे रद्द कर दिया गया। इसके साथ ही इंडिगो की फ्लाइट्स संख्या 6ई236 जो सुबह 7.30 बजे दिल्ली जाती है, वह भी रद्द रही। इसमें सफर करने वाले जितने पैसेंजर ने बुकिंग करवाई थी, उनको मैसेज से फ्लाइट्स रद्द होने की सूचना दे दी गई।
ये फ्लाइट्स देरी से उड़ी
चंडीगढ़ से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट जो चंडीगढ़ से सुबह 7.30 बजे उड़ान भरती है, वह दोपहर 2 बजकर 23 मिनट पर उड़ी। इंडिगो की सुबह 7.30 बजे जाती जाने वाली फ्लाइट 9.30 बजे रवाना हुई। कोलकाता की सुबह 8 बजे जाने वाली फ्लाइट ने 1 घंटे 22 मिनट देरी से उड़ान भरी। सुबह 8.25 बजे इंडिगो की लखनऊ जाने वाली फ्लाइट 9.58 बजे उड़ी।