हत्या के प्रयास मामले में दोषी को 4 साल कैद

Edited By pooja verma,Updated: 21 May, 2019 07:31 PM

4 year imprisonment in attempt to murder

हत्या के प्रयास मामले में जिला अदालत ने दोषी पंजाब निवासी नितिन को 4 साल कैद की सजा सुनाई है।

चंडीगढ़ (संदीप): हत्या के प्रयास मामले में जिला अदालत ने दोषी पंजाब निवासी नितिन को 4 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 7 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अन्य 2 आरोपियों को अदालत साक्ष्यों के अभाव में पहले बरी कर चुकी है। 

 

सैक्टर-17 थाना पुलिस ने वर्ष 2015 में दोषी के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा-307 और आम्र्स एक्ट की धारा-25, 54, 59 के तहत केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया था। वर्ष 2015 में 19 जनवरी की देर रात पुलिस टीम सैक्टर-17 स्थित एक डिस्को के समीप पैट्रोलिंग कर रही थी। 

 

पुलिस ने देखा कि 2-3 युवक यहां बाऊंसरों से बहस कर रहे हैं। इसी समय टीम ने यहां गोलियां चलने की आवाज सुनी। टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि दोषी ने वहां एक युवक पर पिस्टल तान रखी थी। 

 

इस पर पुलिस टीम में तैनात एक हैड कांस्टेबल ने दोषी को पकड़ लिया लेकिन उसने खुद को हैड कांस्टेबल की पकड़ से छुड़वाकर गोली चला दी। गोली वहां सामने खड़े हुए युवक के पैर में जा लगी। 

 

इसके बाद दोषी अपने अन्य दोस्तों के साथ वहां से फरार हो गया। इस पर पुलिस ने उसका पीछा करते हुए कुछ दूरी पर जाकर उसे पकड़ लिया था और उसके पास से पिस्टल भी बरामद कर ली थी, इसके बाद ही पुलिस ने केस में उसके 2 अन्य को गिरफ्तार किया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!