Edited By bhavita joshi,Updated: 15 Jul, 2019 10:58 AM
शहर में एक सप्ताह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा।
चंडीगढ़(वैभव): शहर में एक सप्ताह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। सुबह शहर में बारिश ने दस्तक दे दी थी, जो रात तक रुक-रुक कर जारी रहा। शहर में 46 एम.एम. बारिश दर्ज की गई। जगह-जगह जलभराव के साथ ही कई हिस्सों में पेड़ भी टूट कर गिरे। दिनभर हुई बारिश से शहर के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली।
मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सैल्सियस रहा, जिसमें 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, न्यूनतम तामपान में 1 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। यह 23.4 डिग्री सैल्सियस रहा। वहीं, मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि आने वाले दो दिनों में शहर में बारिश का दौर चलता रहेगा। 16 जुलाई को भारी बारिश होने के आसार हैं।
न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सैल्सियस रहेगा
सोमवार को बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया जाएगा। मंगलवार को भारी बारिश की आशंका जताई गई है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सैल्सियस रहेगा। बुधवार को भी बारिश होगी।
अब तक 270.3 एम.एम. बारिश
शहर के मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह शहर में 270.3 एम.एम. बारिश हो चुकी है। 8 जुलाई को 29.1 एम.एम., 9 जुलाई को 79.1 एम.एम., 10 जुलाई को 50.5, 11 जुलाई को 22.8, 12 जुलाई को 21.8, 13 जुलाई को 21 एम.एम. और 14 जुलाई को 46 एम.एम. बारिश रिकॉर्ड की गई।