खेलो इंडिया यूथ गेम्स में नंबर वन पर हरियाणा

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 05 Feb, 2023 07:15 PM

49 medals won so far with 22 gold medals

मध्य प्रदेश में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। हरियाणा अब तक 22 गोल्ड, 15 सिल्वर, 12 ब्रॉन्ज मैडल के साथ पहले पायदान पर बरकरार है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विजेता खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा...

चंडीगढ़,(बंसल): मध्य प्रदेश में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। हरियाणा अब तक 22 गोल्ड, 15 सिल्वर, 12 ब्रॉन्ज मैडल के साथ पहले पायदान पर बरकरार है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विजेता खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाडिय़ों ने एक बार फिर साबित किया है कि हरियाणा देश में खेलों की सुपर पावर है। प्रतियोगिताओं के परिणाम से स्पष्ट है कि हरियाणा में खेल प्रतिभाओं की भरमार है। इसलिए हम लगातार गांव-गांव खेल को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। हम आगे भी हर खिलाड़ी को सब खेल सुविधाएं प्रदान करेंगे और हरियाणा को खेलों की नर्सरी बनाएंगे।

 

 


-प्रदेश की मजबूत खेल नीति का है परिणाम
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की मजबूत खेल नीति का यह परिणाम से जिससे यूथ गेम्स में एक के बाद एक गोल्ड मैडल आ रहे हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 1 लाख, रजत मैडल विजेता को 60 हजार और कांस्य पदक लाने वाले खिलाड़ी को 40 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जबकि प्रतिभागी खिलाड़ी को प्रोत्साहन के रूप में 5 हजार रुपए दिए जाते हैं।

 

 


पांचवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स मध्य प्रदेश के 8 शहरों में 11 फरवरी तक चलेंगे। 27 खेलों में देश के लगभग 6 हजार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। हरियाणा ने बॉकिं्सग में 8 स्वर्ण समेत 15 पदक व एथलैटिक्स में 4 गोल्ड, 4 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज मैडल जीते हैं जबकि निशानेबाजी में 2 गोल्ड, 3 सिल्वर, 2 कांस्य व साइकिं्लग में 3 गोल्ड, 1 सिल्वर जीता है। बैडमिंटन में 2 गोल्ड, वॉलीबाल में 1 गोल्ड, आर्चरी 2 स्वर्ण पदक अब तक हासिल किए हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!