550वें प्रकाश पर्व पर 550 किलो का केक, दो दिन में किया तैयार
Edited By pooja verma,Updated: 13 Nov, 2019 09:43 AM
सैक्टर 19 के गुरुद्वारा साहिब में गुरु नानक देव का 550वां प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
चंडीगढ़ (मीनाक्षी) : सैक्टर 19 के गुरुद्वारा साहिब में गुरु नानक देव का 550वां प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां विशेष आकर्षण का केंद्र रहा 550 किलो का केक, जिसे लंगर में वितरित किया गया। गुरु नानक देव जी के 550वें जन्मदिवस के मौके पर नैशनल बेकर्स ने यह केक तैयार करवाया था। प्रकाश उत्सव मनाने के लिए इस दुर्लभ केक को करीब 15 कारीगरों ने मिलकर दो दिन में तैयार किया था।
केक काटने के कार्यक्रम में प्रसिद्ध पंजाबी गायक सुखशिंदर शिंदा सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गुरुद्वारा साहिब सिंह सभा सैक्टर 19 डी के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह ने कहा कि मैं गुरपर्व के अवसर पर भारत में बने अब तक के सबसे बड़े केकों में से एक को यहां प्रस्तुत करके खुशी महसूस कर रहा हूं। इसे लंगर में प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।