चंडीगढ़ में 69 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 01 Aug, 2022 09:42 PM

65 people report positive from mohali

शहर में सोमवार को 69 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मरीजों में 26 पुरुष और 43 महिलाएं हैं। कोविड पाजिटिविटी रेट सोमवार को 8.13 प्रतिशत रिकार्ड हुआ। जबकि पिछले एक हफ्ते का कोविड पाजिटिविटी रेट 9.71 प्रतिशत हो गया है। 24 घण्टे में हैल्थ...

चंडीगढ़, (पाल):शहर में सोमवार को 69 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मरीजों में 26 पुरुष और 43 महिलाएं हैं। कोविड पाजिटिविटी रेट सोमवार को 8.13 प्रतिशत रिकार्ड हुआ। जबकि पिछले एक हफ्ते का कोविड पाजिटिविटी रेट 9.71 प्रतिशत हो गया है। 24 घण्टे में हैल्थ डिपार्टमेंट ने 849 लोगों की सैम्पलिंग की। नए मरीज़ों के साथ ही 81 मरीज़ ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। अब शहर में एक्टिव केस 922 हो गए हैं। नए मरीज़ों के साथ ही एक भी कोविड मरीज की मौत कन्फर्म नहीं हुई। अब शहर में कोविड मरीज़ों के मरने की संख्या 1169 पहुंच गई है।

 


- मोहाली से 65 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव
चंडीगढ़ में जहां 69 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई वहीं मोहाली से 65 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। 74 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 711 हो गई है। वहीं अब तक पॉजीटिव मरीजों की मरने की संख्या 1159 तक पहुंच गई है। पंचकूला से 28 मरीज कंफर्म हुए। मरीजों में 22 पुरुष और 16 महिलाएं हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!