आधा किलो अफीम सहित 66 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

Edited By bhavita joshi,Updated: 19 Feb, 2019 02:45 PM

66 year old elderly half a kilo opium arrested

बलौंगी पुलिस द्वारा सी.आई.ए. स्टाफ के साथ मिल कर लगाए गए ट्रैप दौरान अफीम सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

मोहाली(कुलदीप): बलौंगी पुलिस द्वारा सी.आई.ए. स्टाफ के साथ मिल कर लगाए गए ट्रैप दौरान अफीम सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम राम लाल निवासी गांव बलौंगी  है जिसकी उम्र करीब 66 वर्ष है।  पुलिस ने उसके कब्जे में से 500 ग्राम अफीम बरामद की है। उसके खिलाफ पुलिस पुलिस स्टेशन बलौंगी में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। बलौंगी के ए.एस.आई. सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त बुजुर्ग व्यक्ति अफीम अफीम सप्लाई करता है।

जिसे पुलिस ने गांव चप्पड़चिड़ी खुर्द के गुरुद्वारा साहिब के पास काबू कर लिया। उसके हाथ में पकड़े लिफाफे में से आधा किलोग्राम अफीम बरामद हुई। उसे गिरफ्तार करके बलौंगी पुलिस स्टेशन लाया गया जहां पर उसके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा तथा पुलिस रिमांड हासिल कर के और पूछताछ की जाएगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!