एक दिन में दहेज उत्पीडऩ के 7 मामले दर्ज

Edited By bhavita joshi,Updated: 27 Feb, 2019 11:18 AM

7 cases of dowry harassment in one day

शराब पीकर मारपीट, नौकरी न करने पर दहेज मांगना और दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध होने के चलते महिलाओं के रिश्ते टूट रहे है।

चंडीगढ़(सुशील): शराब पीकर मारपीट, नौकरी न करने पर दहेज मांगना और दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध होने के चलते महिलाओं के रिश्ते टूट रहे है। मंगलवार को वुमैन पुलिस स्टेशन ने महिलाओं की शिकायत पर पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर सात दहेज मांगने के मामले दर्ज किए हैं। 

शराब पीता व परिजनों के साथ मिलकर पीटता
रामदरबार निवासी सुनीता ने बताया कि उसका पति कमल जोहर शराब पीकर मारपीट करता है और उसके चरित्र पर सवाल उठाता है। पति अपनी भाभियों के भड़काने पर उसकी पिटाई करता है। मारपीट में उसके भाई और भाभी भी साथ देते हैं। वुमैन पुलिस स्टेशन ने सुनीता की शिकायत पर रामदरबार निवासी पति कमल जोहर, उसके भाई अशोक जोहर, ब्रिज जोहर और भाभी पूनम पर मामला दर्ज किया है। 

बहन की शादी के दिन पति ने पीटा
रामदरबार निवासी सुषमा ने बताया कि उसकी 2017 में शादी रामदरबार के मोहनलाल से हुई थी। बहन की शादी के दिन शराब पीकर पति ने उसकी पिटाई की। इसके बाद पति ने मुझे मारने की कोशिश की और दहेज की मांग की। जांच के बाद वुमैन पुलिस स्टेशन ने रामदरबार निवासी मोहनलाल पर मामला दर्ज किया।

शादी के बाद छोड़ी नौकरी, मांगने लगा दहेज
सैक्टर-51 निवासी प्रभजोत कौर ने बताया कि उसकी शादी 2007 में गुडग़ांव निवासी करणदीप राजपूत से हुई थी। आरोप है कि पति शादी से पहले कॉल सैंटर में काम करता था, लेकिन बाद में नौकरी छोड़ दी। नौकरी न करने के चलते पति, सास और ननद दहेज के लिए उसे तंग करने लगे। उसने चार लाख रुपए अपनी मां से लाकर पति को दिए। इसके बावजूद दहेज के लिए तंग किया गया। पुलिस ने पति करणदीप राजपूत, सास सुनीता, ननद दीप्ति और उसके पति राजेश पर मामला दर्ज किया है।

पति ने घर से निकाला
मौलीजागरां निवासी तरन्नुम ने बताया कि उसकी दस साल पहले शादी बिजनौर निवासी अफजल से हुई थी। शादी के बाद पति दहेज के लिए मारने लगा। आरोप है कि उसका पति तांत्रिक है और उसके कई महिलाओं से संबंध हैं। दहेज की मांग पूरी न करने पर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामले की जांच कर पति अफजल समेत अन्य पर मामला दर्ज किया।

पति पहले से शादीशुदा
मौलीजागरां निवासी मोनिका ने बताया कि 2008 में उसकी शादी पठानकोट निवासी बबलू से हुई थी। शादी के बाद उसके एक बेटा और बेटी हुई। पति नौकरी करने मुंबई चला गया। बाद में पता चला कि पति मुंबई नहीं, बरेली में नौकरी कर रहा है। पति ने किसी ओर महिला से शादी कर रखी है, जिसके कागजात भी उसने पुलिस के पास जमा करवाए। वूमैन पुलिस स्टेशन ने मोनिका की शिकायत पर पति बबलू पर मामला दर्ज कर लिया।

बेटी हुई तो पति, सास और ससुर पीटने लगे 
सैक्टर 52 निवासी मीनाक्षी ने बताया कि उसकी शादी 2012 में मोहाली निवासी वीरेंद्र से हुई थी। शादी के बाद बड़े फ्रिज की डिमांड पति और ससुर लखविंदर करने लगे। फ्रिज देने के बाद 2014 में उसके बेटी हुई थी। लड़का न होने के कारण सास रामकौर ताने मारने लगी। मीनाक्षी ने आरोप लगाया कि तीनों मिलकर उसे तंग करने लगे। पुलिस ने पति वीरेंद्र, ससुर लखविंदर व सास रामकौर पर मामला दर्ज किया। 

शादी के बाद दहेज के लिए तंग करने लगा 
हल्लोमाजरा निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी सैक्टर 52 निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद पति दहेज के लिए तंग करने लगा। वूमेन पुलिस स्टेशन ने मामले की जांच कर पति पर मामला दर्ज किया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!