Edited By pooja verma,Updated: 20 Jun, 2019 01:51 PM
दूसरे राज्यों से चंडीगढ़ आने वाली 7 बसों के कागजात न होने पर चंडीगढ़ स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एस.टी.ए.) ने उन्हें जब्त कर लिया।
चंडीगढ़ (सुशील): दूसरे राज्यों से चंडीगढ़ आने वाली 7 बसों के कागजात न होने पर चंडीगढ़ स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एस.टी.ए.) ने उन्हें जब्त कर लिया। एम.वी.आई. रविंदर सिंह ने सभी बसों को सैक्टर-49 थाने में बंद करवा दिया। एस.टी.ए. के सैक्रेटरी हरजीत सिंह संधू के नेतृत्व में बिना कागजात और परमिट के बस चलाने वालों को पकडऩे के लिए अभियान चलाया गया।
एम.वी.आई. रविंदर सिंह ने बुधवार को सैक्टर 52 में बस स्टैंड के नजदीक मनाली, जम्मू और गंगानगर से चंडीगढ़ आने वाली 7 बसों को रोककर जब कागजात चैक कराने को कहा तो बस चालक आनाकानी करने लगे, जिसके चलते रविंद्र सिंह ने 7 प्राइवेट बसों को इंपाउंड कर सैक्टर-49 थाने में बंद कर दिया।