Edited By pooja verma,Updated: 24 Aug, 2018 12:15 PM
बलटाना मेन बाजार में एक हलवाई की दुकान पर पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार का पर्दाफाश कर दो लड़कियों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
जीरकपुर (गुरप्रीत): बलटाना मेन बाजार में एक हलवाई की दुकान पर पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार का पर्दाफाश कर दो लड़कियों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में से तीन अभी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हलवाई की दुकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। पुलिस ने रेड कर दो लड़कियां समेत 8 लोगों को रंगेहाथ काबू कर लिया। यह धंधा राकेश कुमार वासी गांव अभयपुर पंचकूला और इमारत के मालिक निर्मल सिंह वासी मकान नंबर 110 हेम विहार, बलटाना चला रहे थे।
काबू की गई लड़कियां विवाहिता हैं और मनीमाजरा में रहती हैं। पुलिस ने देह व्यापार चलाने वाले राकेश कुमार, अश्वनी कुमार, मलकीत सिंह, कृष्ण शर्मा, दीपक गुप्ता को गिरफ्तार किया। निर्मल सिंह, रिंकू वासी आनंद विहार बलटाना और गोगा वासी रविंदरा एन्क्लेव बलटाना अभी फरार हैं।