Edited By pooja verma,Updated: 03 Dec, 2019 11:54 AM
हैदराबाद में वैटर्नरी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी पूरे देश को आक्रोशित किया है।
चंडीगढ़ (राय): हैदराबाद में वैटर्नरी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी पूरे देश को आक्रोशित किया है। सोमवार को उसका गुस्सा चंडीगढ़ में भी देखने को मिला। चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की तरफ से सैक्टर-17 प्लाजा में वैटर्नरी डॉक्टर से हुई दरिंदगी को लेकर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। बलात्कारियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की है। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि पकड़े गए हत्यारों को तुरंत फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाकर जल्द से जल्द फांसी दी जाए। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं।
चंडीगढ़ महिला कांग्रेस ने कहा कि डॉक्टर बिटिया से हुई दरिंदगी ने दिसंबर 2012 के निर्भया कांड की याद दिला दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार ने महिलाओं की स्थिति का बुरा हाल होता जा रहा है। दीपा ने कहा है कि निर्भया रेप केस के दोषी आज भी जिंदा है। महिलाओं को जिंदा जला देना हमारा समाज को पूर्ण रूप से पोल खोलता है कि समाज में महिलाओं की
क्या स्थिति है।