Edited By Priyanka rana,Updated: 13 Feb, 2020 11:57 AM
सैक्टर-56 स्थित दशहरा ग्राऊंड में कूड़े के अंदर कागज में लिपटा पांच महीने का भ्रूण पड़ा मिला।
चंडीगढ़(सुशील) : सैक्टर-56 स्थित दशहरा ग्राऊंड में कूड़े के अंदर कागज में लिपटा पांच महीने का भ्रूण पड़ा मिला। मार्कीट के प्रधान ईश्वर शर्मा ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पलसौरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर सैक्टर-16 जनरल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया।
पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ईश्वर दत्त शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह किसी काम से सैक्टर-56 के पास दशहरा ग्राऊंड में गया था। वहां पर उसने कूड़े में कागज के अंदर लिपटा हुआ पांच महीने का भ्रूण पड़ा देखा। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पलसौरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की।