Breaking




ट्राईसिटी में कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ 2013 मामले, 10 की मौत

Edited By AJIT DHANKHAR,Updated: 18 Apr, 2021 11:41 PM

a large number of new corona cases were found

चंडीगढ़ में 625, पंचकूला में 508 और मोहाली में सबसे ज्यादा 880 केस

चंडीगढ़,(पाल): रविवार को ट्राईसिटी में रिकार्ड तोड़ 2013 कोरोना मरीज मिले। इस साल पहली बार एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के नए केस मिले हैं। चंडीगढ़ में 625, पंचकूला में 508 और मोहाली में सबसे ज्यादा 880 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। चंडीगढ़-मोहाली में तीन-तीन और पंचकूला में 4 कोरोना मरीजों की जान गई। 

 

पंचकूला में चार की मौत
पंचकूला में चार कोरोना मरीजों की मौत हुई। सैक्टर-15 के 67 वर्षीय व्यक्ति, सैक्टर-20 निवासी 66 वर्षीय महिला, हंगोला निवासी 52 वर्षीय महिला और सैक्टर-8 निवासी 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत हो गई। चंडीगढ़ के नए मरीजों में 360 पुरुष और 265 महिलाएं हैं। सैक्टर-24 से 52 साल के पुरुष, सैक्टर-29 से 62 साल की महिला, मौलीजागरां से 28 की युवती की कोरोना से मौत हुई। इन मरीजों को कोविड के साथ ही कई दूसरी बीमारियां भी थीं। कोरोना से मरने की संख्या अब 413 हो गई है। नए मरीजों के साथ ही 411 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। 

 


एक्टिव मरीज 3625 और कुल मरीजों की संख्या 33934 हो गई है। अभी 123 लोगों की रिपोर्ट पैंडिंग है। पिछले 24 घंटे में 3541 लोगों की टैस्ंिटग हुई है। सबसे ज्यादा मनीमाजरा से 53, मौलीजागरां से 16, पी.जी.आई. कैंपस से 20, धनास से 17, सैक्टर-47 से 17, सैक्टर-40 से 29, सैक्टर-37 से 22, सैक्टर-22 से 19 केस कन्फर्म हुए हैं।  
चंडीगढ़ में इस महीने 34 मरीजों की जान गई
अभी तक इस महीने में कोरोना के कारण 34 मौतें हो चुकी हैं। पिछले पांच दिनों में 12 लोगों की जान गई। 14, 11 और 10 अप्रैल को भी एक दिन में 3 कोरोना मरीजों की मौत हुई थी।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!