अकांक्ष सेन मर्डर केस : कोर्ट में पेश न होने पर भगौड़े रंधावा के खिलाफ केस दर्ज

Edited By pooja verma,Updated: 23 May, 2019 07:40 PM

aakansh sen murder case case against bhagora randhawa lodged in court

हिमाचल प्रदेश के तत्कालीन सी.एम. के रिश्तेदार अकांक्ष सेन की हत्या कर फरार आरोपी बलराज सिंह रंधावा को भगौड़ा करने के बावजूद वह अदालत में पेश नहीं हुआ।

चंडीगढ़ (सुशील): हिमाचल प्रदेश के तत्कालीन सी.एम. के रिश्तेदार अकांक्ष सेन की हत्या कर फरार आरोपी बलराज सिंह रंधावा को भगौड़ा करने के बावजूद वह अदालत में पेश नहीं हुआ। 

 

जिला अदालत की जे.एम.आई.सी. सलोनी गुप्ता ने भगौड़े बलराज सिंह रंधावा के खिलाफ सैक्टर 3 थाना पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए। 

 

नायब कोर्ट कांस्टेबल सलिंदर के बयानों पर सैक्टर-3 थाना पुलिस ने बलराज सिंह रंधावा के खिलाफ धारा 174ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिला अदालत ने 5 अप्रैल 2017 को मोहाली के सैक्टर-70 निवासी बलराज सिंह रंधावा को हत्या मामले में भगौड़ा घोषित किया था। 

 

इसके बावजूद पीओ सेल बलराज सिंह रंधावा को पकड़ नहीं सका। पुलिस सूत्रों की मानें तो बलराज सिंह रंधावा हत्या के बाद विदेश भागने में कामयाब हो गया था।

 

आरोपी हरमेहताब को काबू कर लिया था
दायर मामला फरवरी 2017 का है। अकांक्ष सेन अपने दोस्तों के साथ सैक्टर 9 में पार्टी कर रहा था। इस दौरान उसकी बलराज सिंह रंधावा और हरमेहताब सिंह गिल के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। 

 

बलराज और हरमेहताब कोठी के सामने गाड़ी से कुचलकर अकांक्ष की हत्या कर फरार हो गए थे। सैक्टर 3 थाना पुलिस ने बलराज और हरमेहताब पर हत्या का मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। चंडीगढ़ पुुलिस ने फरार हरमेहताब सिंह को हरिद्वार से काबू किया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!