Edited By Priyanka rana,Updated: 29 Oct, 2018 12:08 PM
सैक्टर-5 इंद्रधनुष ऑडिटोरियम के पास एक युवक ने महिला के साथ अश्लील हरकत की।
पंचकूला(चंदन) : सैक्टर-5 इंद्रधनुष ऑडिटोरियम के पास एक युवक ने महिला के साथ अश्लील हरकत की। जहां यह घटना हुई वहां से थाना महज 400 मीटर दूरी पर था। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पंचकूला निवासी महिला सुबह सैक्टर-5 यवनिका पार्क में सैर के बाद घर जा रही थी। महिला जैसे ही हरियाणा लोक सेवा आयोग के पास पहुंची तो एक एक्टिवा पर युवक आया और अश्लील हरकतें करने लगा और साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।
इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। अंधेरा होने कारण महिला स्कूटर का नंबर नोट नहीं कर पाई। सैक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कर लिया और मामला सैक्टर-5 महिला थाने को सौंप दिया।