चंडीगढ़ में रैश ड्राइविंग के कारण एक साल में 293 हादसे

Edited By Priyanka rana,Updated: 09 Feb, 2019 12:17 PM

accidents

शहर की सड़कें दोपहिया वाहन सवारों और राहगीरों के लिए सुरक्षित नहीं हैं। 2018 में कुल 316 सड़क हादसों में 219 लोग घायल हुए थे, जबकि 98 लोगों की मौत हो गई थी।

चंडीगढ़(सुशील) : शहर की सड़कें दोपहिया वाहन सवारों और राहगीरों के लिए सुरक्षित नहीं हैं। 2018 में कुल 316 सड़क हादसों में 219 लोग घायल हुए थे, जबकि 98 लोगों की मौत हो गई थी। ट्रैफिक पुलिस के सामने सड़क हादसे होने के चार मुख्य कारण सामने आए थे। रैश ड्राइविंग के कारण 293 सड़क हादसे हुए। दूसरा कारण ड्रंकन ड्राइव पाया गया है। ड्रंकन ड्राइव के कारण 12, रॉन्ग साइड के चलते एक और रेड लाइंज के चलते 10 सड़क हादसे हुए हैं। 

चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने पाया कि हिट एंड रन के चलते दो फैटल और दो नॉन फैटल एक्सीडैंट हुए, जिनमें दो लोगों की मौत हुई। रॉन्ग पार्किंग गाड़ी के कारण एक  की मौत, पीछे से हिट करने से 39 लोगों की जान गई, जबकि 69 लोग घायल हुए, साइड से हिट करने से 46 लोगों की मौत हुई, जबकि 103 लोग घायल हुए हैं।  ओवरटेक करने से एक व्यक्ति की मौत, आमने-सामने टक्कर से सात लोगों की मौत हुई और 34 घायल हुए गए। 

दिन के समय हुए ज्यादातर एक्सीडैंट :
शहर में ज्यादातर सड़क हादसे सुबह छह से शाम आठ बजे तक हुए हैं। ट्रैफिक पुलिस की मानें तो दिन के समय 57 फैटल एक्सीडैंट और 139 नॉन फैटल एक्सीडैंट हुए हैं, जबकि रात आठ से सुबह छह बजे तक 41 लोगों की जान गई है, जबकि 121 नॉन फैटल एक्सीडैंट हुए हैं। 

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि ज्यादा सड़क हादसों में 18 से 45 वर्ष के लोगों की जान गई है। पुलिस की मानें तो सड़क हादसों में 83 पुरुष और 15 महिलाओं ने अपनी जान गंवाई है, जबकि 15 पुरुष व 6 महिलाओं को गंभीर चोट और 217 पुरुष और 62 महिलाओं को मामूली चोट लगी है। 

अवेयर करने के बाजवूद तोड़ रहे हैं ट्रैफिक नियम :
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की फटकार के बाद लोगों को नियमों के प्रति कई मौकों पर जागरूक किया, लेकिन लोग ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आए। 

2018 में ट्रैफिक पुलिस ने बिना हैलमेट के 56,990, रॉन्ग साइड पार्किंग के 40,338, बिना सीट बैल्ट के 14,266, रेड लाइट जंप के 8,514, गाड़ी चलाते हुए फोन इस्तेमाल करने के 5,845,  ओवरस्पीड के 14,745, ड्रंकन ड्राइव के 6,489, डेंजर ड्राइविंग के 13,337 और साइकिल ट्रैक पर गाड़ी चलाने वालों के 17,234 चालान किए हैं। 

                           फैटल                नॉन फैटल
वाहन                   पुरुष    महिला    पुरुष    महिला 
पैदल चलने वाले    27      8            30      26
साइकिल सवार    10       1            12      1
रिक्शा/रेहड़ी         1         -             3        -
ऑटो                   3        -            18       3
टू व्हीलर            35        5          122      26
कार/जीप            6         1           36       12
बस                   1          -            1        -
ट्रक                   1          -            10      -
कुल                  83       15          232    68

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!