मैनहोलों के हैरीटेज ढक्कनों को संभालेगा प्रशासन

Edited By Priyanka rana,Updated: 23 Feb, 2020 10:46 AM

administration will handle the heritage cover of manholes

चंडीगढ़ प्रशासन अब शहर भर के मैनहोलों पर लगे हैरीटेज ढक्कनों को संरक्षित करने जा रहा है।

चंडीगढ़(साजन) : चंडीगढ़ प्रशासन अब शहर भर के मैनहोलों पर लगे हैरीटेज ढक्कनों को संरक्षित करने जा रहा है। जहां-जहां भी ये लगे हैं, इन्हें उठाकर म्यूजियम में रखने की तैयारी है। इन ढक्कनों पर चंडीगढ़ का पूरा नक्शा छपा है, जिसकी वजह से ये हैरीटेज बन गए हैं। 

लगातार हो रहे थे चोरी : 
बीते दिनों प्रशासन को लगातार सूचनाएं मिल रही थी कि शहर भर के मेन गटरों पर लगे ये ढक्कन लगातार चोरी हो रहे हैं। इसे रोकने में प्रशासन नाकाम साबित हुआ। फिर सूचनाएं आई कि इन हैरीटेज ढक्कनों को दूसरे देशों और खासतौर से फ्रांस में बेचा जा रहा है। एडवाइजर मनोज परिदा के अनुसार जल्द ही बचे मैनहोल के ढक्कन जिन पर शहर का पूरा नक्शा बना है और जो हैरीटेज आइटम की श्रेणी में आते हैं, को शहर भर से एकत्रित किया जा रहा है। 

इन्हेें प्रशासन ली काबूर्जिए सैंटर या म्यूजियम में रखेगा ताकि पर्यटकों को इनके बारे में सूचना दी जा सके कि इनका निर्माण चंडीगढ़ शहर के साथ ही हुआ था। परिदा ने बताया कि बहुत से विभाग ऐसे हैं जहां कुर्सियां, टेबल या ली काबूर्जिए के समय का अन्य फर्नीचर पड़ा है लेकिन ये विभाग इसकी अहमियत नहीं समझ रहे। उन्होंने बताया कि प्रशासन हैरीटेज चेयर व अन्य फर्नीचर को अपने म्यूजियम में जगह देगा ताकि पर्यटकों को इसकी अहमियत समझ आए। 

हैरीटेज आइटम्स जमा करवाएं विभाग :
परिदा से जब पूछा गया कि प्रशासन की नॉलेज में हैरीटेज फर्नीचर व आइटमों की दूसरे देशों में लाखों में ऑक्शन के मामले सामने आए हैं, क्या प्रशासन इन्हें विभागों या शहर भर से बटोरकर खुद ही ऑनलाइन ऑक्शन नहीं कर सकता। इस पर उन्होंने कहा कि या तो विभाग खुद आगे आएं और प्रशासन के पास हैरीटेज आइटम्स जमा कराएं। 

उन्होंने बताया कि वैसे तो बुड़ैल जेल के सजायाफ्ता कैदी हैरीटेज फर्नीचर की रेपलिका तैयार कर रहे हैं लेकिन बावजूद इसके जिन विभागों के पास हैरीटेज आइटम्स हैं, उन्हें खुद ही संजोकर रखना चाहिए। प्रशासन जल्द ही सैक्टर-18 में गवर्नमैंट प्रैस में एक म्यूजियम बनाने जा रहा है जिसमें विंटेज कारों सहित अन्य आइटम्स रखी जाएंगी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!