इंजीनियरिंग विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पैंशन का भुगतान अब प्रशासन करेगा

Edited By AJIT DHANKHAR,Updated: 25 Feb, 2021 10:34 PM

administration will now pay pension

वित्तीय संकट से जूझ रहे निगम को मिली बड़ी राहत

चंडीगढ़ (राय): वित्तीय संकट से जूझ रहे चंडीगढ़ नगर निगम को प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। निगम के गठन के समय वहां भेजे गए प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पैंशन का भुगतान अब प्रशासन करेगा। ऐसे में निगम का हर साल करोड़ों रुपए की बचत होगी। इंजीनियरिंग विंग के यह सभी कर्मचारी वर्ष 1996 में स्थायी तौर पर निगम में भेजे गए थे। उन्हें प्रशासन द्वारा पेंशन दिए जाने के संबंध में प्रशासन के विशेष इंजीनियरिंग सचिव की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

 


राशि का बकाया भी मांगा
इंजीनियरिग विंग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पैंशन देने में निगम करोड़ों रुपए खर्च कर रहा है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष सितम्बर माह में नगर निगम ने प्रशासन को पत्र भेज कर मांग की थी कि इंजीनियरिग विग के वर्ष 1996 में आए कर्मचारियों की पैंशन का भुगतान प्रशासन करे।

निगम ने प्रशासन से पिछले कई सालों के पैंशन के रूप में दी गई राशि का बकाया मांगा है। मेयर रविकांत ने बताया कि हर साल करीब 50 करोड़ रुपए का भुगतान निगम इंजीनियरिग विंग के रिटायर्ड कर्मचारियों को पैंशन के रूप में करता है। इस साल यह राशि बढ़कर 65 करोड़ रुपए हो गई है। निगम की ओर से इस समय एम.ओ.एच. के रिटायर्ड कर्मचारियों की पैंशन स्वास्थ्य विभाग दे रहा है जबकि फायर कर्मियों की पैंशन दे जिला मैजिस्ट्रेट कार्यालय दे रहा है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!