मिशन-एडमिशन : 30 मई से शुरू होगी शहर के कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया

Edited By Priyanka rana,Updated: 24 May, 2019 09:34 AM

admission

शहर के कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है। इसके लिए छात्रों ने अभी से तैयारी करनी शुरू कर दी है।

चंडीगढ़(वैभव) : शहर के कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है। इसके लिए छात्रों ने अभी से तैयारी करनी शुरू कर दी है। अपने पसंदीदा स्ट्रीम्स में दाखिला लेने के लिए स्टूडैंट्स 30 मई से अप्लाई कर सकते हैं। 

सी.बी.एस.ई. की 12वीं क्लास के परिणाम घोषित होने के बाद शहर के प्राइवेट और सरकारी कॉलेजों ने एडमिशन की तैयारी पूरी कर ली है। बी.ए. को छोड़कर बाकी स्ट्रीम्स की एडमिशन ऑनलाइन होनी है, जिसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की तैयारी पूरी हो चुकी है। शहर के कॉलेजों ने भी पंचकूला और मोहाली के छात्रों को बाहरी छात्र घोषित करके शहर के छात्रों को थोड़ी राहत दी है, जिसका फायदा शहर के बच्चों को होगा।

एस.डी. कॉलेज में 30 जून तक चलेगा दाखिला : 
एस.डी. कॉलेज में बी.ए. में सैंट्रलाइज एडमिशन शुरूआत भले ही 30 मई से शुरू होनी है। लेकिन बी.ए. की एडमिशन कॉलेज अपने स्तर पर कर सकते हैं। एस.डी. कॉलेज सैक्टर-32 ने 11 मई को ही एडमिशन शुरू कर दी थी। स्टूडैंट्स कॉलेज की निजी वैबसाइट पर जाकर एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यह एडमिशन 30 जून तक चलेगी। कॉलेज में बी.ए. की 800 सीटें हैं।

एडमिशन होंगे सैंट्रलाइज :
बता दें कि इस बार कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया सैंट्रलाइज होगी। दाखिला प्रक्रिया के सैंट्रलाइज होने का सबसं बड़ा फायदा सीधे तौर पर छात्रों को होगा। एडमिशन के लिए स्टूडैंट्स को जगह-जगह घूमने की भी जरूरत नहीं रहेगी। पी.जी.जी.सी.जी.-42 ने सैंट्रलाइज एडमिशन का प्रोस्पैक्ट्स तैयार किया है। काऊंसलिंग का शैड्यूल पी.जी.जी.सी.जी.-11 कॉलेज की तरफ  से किया गया है। 

एडमिशन के लिए स्टूडैंट्स 21 जून तक अप्लाई कर सकते हैं और काऊंसलिंग शुरू होगी। हालांकि उच्चतर शिक्षा विभाग ने इस बार स्टूडैंट्स और कॉलेज स्टॉफ  को राहत देते हुए काऊंसलिंग को कम कर दिया गया है। बीते वर्ष स्नातक संकाय के एडमिशन के लिए 7 काऊंसलिंग हुई थी। अंतिम काऊंसलिंग रात डेढ़ बजे तक चली थी, जिससे छात्रों के बीच निराशा का आलम था।

अप्लाई करने वाले स्टूडैंट्स ही ले सकेंगे दाखिला :
तीन काऊंसलिंग के बाद कॉलेज भले एडमिशन देंगे, पर वह उन्हीं स्टूडैंट्स को दाखिला देगा, जिन्होंने सैंट्रलाइज एडमिशन के लिए अप्लाई किया होगा। बी.ए. की एडमिशन सभी कॉलेज अपने स्तर पर कर रहे हैं। सैंट्रलाइज एडमिशन के लिए बी-कॉम, बी.बी.ए. और बी.सी.ए. के कोर्स हंै। सीटें बी.कॉम 2310, बी.बी.ए.-560, बी.सी.ए.- 920 हैं।

तीन काऊंसलिंग के बाद कॉलेज अपने स्तर पर करेंगे एडमिशन :
कॉलेज एडमिशन के लिए दो काऊंसलिंग ऑनलाइन होगी। यानि मैरिट के आधार पर लिस्ट तैयारी होगी और स्टूडैंट्स को उसके द्वारा बताए गए कॉलेज में पहल के आधार पर एडमिशन मिलेगी। इसके बाद तीसरी काऊंसलिंग में स्टूडैंट्स को खुद कॉलेज आकर काऊंसलिंग में भाग लेना होगा। 

हालांकि काऊंसलिंग एक ही कॉलेज में आयोजित होगी। वहीं तीन काऊंसलिंग पूरी होने के बाद भी कॉलेज के पास अगर कुछ सीटें बच जाती हैं तो ऐसे हालात में कॉलेज अपने स्तर पर स्टूडैंट्स को दाखिला देगा। इसके लिए कुछ समय निश्चित किया जाएगा। यदि उस समय के भीतर कोई अप्लाई नहीं करता है तो सीटें खाली छोड़कर एडमिशन बंद कर दिया जाएगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!