PU : बी.एड एडमिशन प्रक्रिया शुरू, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 May, 2018 10:21 AM

admission

पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से बी.एड में दाखिला लेने के लिए शैड्यूल जारी कर दिया गया है।

चंडीगढ़(रश्मि) : पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से बी.एड में दाखिला लेने के लिए शैड्यूल जारी कर दिया गया है। दाखिले की आखिरी डेट 20 जून है, जबकि लेट फीस 1500 रुपए के साथ 26 जून तक आवेदन किया जा सकता है। एंट्रैंस टैस्ट 5 जुलाई को होगा। बीएड की रैगुलर क्लासिस 6 अगस्त से शुरू होंगी। 

पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से पिछले साल की तरह ही सैशन 2018-2019 में भी पंजाब के सभी कालेजों में बी.एड के  लिए एंट्रैंस पी.यू ही लेगा। इन कालेजों में पी.यू.,पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से संबंधित कालेज, सैल्फ  निजी फाईनैंस कॅालेज शामिल है। 

नैशनल काऊंसिल फॉर टीचर एसोसिएशन  की ओर से चंडीगढ़ के  बी.एड कॉलेजों में एंट्रैंस लेने के लिए  नोटिफिकेशन आ गई है। इसलिए बी.एड कॅालेजों में  एडमिशन के लिए स्टूडैंट्स को कॉमन एंट्रैंस टैस्ट देना होगा। 

मिशन-एडमिशन : लेट फीस के साथ 26 जून तक आवेदन
यह है शैड्यूल
एंट्रैंस                                                        5 जुलाई
सबजैक्ट काम्बीनेशन एवं सीट डिस्पले          10 जुलाई
रिजल्ट डिक्लेयर                                       11 जुलाई

पहली काऊंसिलिंग
कॉलेज एवं सबजैक्ट काम्बीनेशन ऑनलाईन  12 से 20 जुलाई    
मैरिट पर सीट अलॉटमैंट                              22 जुलाई
उम्मीदवारों द्वारा अलॉट सीट पर रिर्पोटिंग       23 से 26 जुलाई
खाली/भरी सीटों की जानकारी कॉलेज द्वारा       27 जुलाई

दूसरी काऊंसिलिंग
क्वलीफाई डिग्री और मार्क्स ऑनलाईन अपडेट          24 से 30 जुलाई
मैरिट पर सीट अलॉटमैंट                                       28 से 30 जुलाई
खाली रहीं डिरिजर्व री गई सीटों पर काऊंसिलिंग        1 अगस्त
उम्मीवारों द्वारा कालेज में अलॉट सीट पर रिर्पोटिंग     2 से 6 अगस्त
मैनेजमैंट कोटे की सीटों पर एडमिशन 
सैल्फ फाईनैंस मैनेजमैंट कोटे की सीटों पर एडमिशन  8 से 10 अगस्त
सीटों के भरने की जानकारी वैब पोर्टल                      13 अगस्त

ग्रामीण क्षेत्र के स्टूडैंट्स के लिए 70 फीसदी सीट्स :
नोटिफिकेशन के तहत मालवा सैंट्रल कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमैन, लुधियाना में 70 फीसदी सीटें ग्रामीण(रूरल) स्टूडैंट्स के लिए आरक्षित हैं। इन सीटों पर पंजाब राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को दाखिला दिया जाएगा। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!