Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Jun, 2018 09:07 AM
पंजाब यूनिवर्सिटी पी.जी. एवं यू.जी. के लिए एडमिशन फार्म 1 जून दोपहर 12 बजे से भरे जा सकते हैं।
चंडीगढ़(रश्मि) : पंजाब यूनिवर्सिटी पी.जी. एवं यू.जी. के लिए एडमिशन फार्म 1 जून दोपहर 12 बजे से भरे जा सकते हैं। एम.एससी.,एम.टैक, एम.काम ऑनर्स, एम.बी.ए., एफ.एक्स., एल.एल.एम.,यू.आई.एल.एस. आदि के लिए फार्म भरे जा सकते हैं।
इसके अलावा स्टूडैंट्स बी.ए., एम.ए. और बी.कॉम व रीजनल सैंटर पर विभिन्न कोर्सों में एडमिशन लेने के लिए आवेदन कर सकेंगे। एडमिशन की डिटेल स्टूडैंट्स पी.यू. की वैबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं।
एम.फिल-पीएच.डी. के एंट्रैंस टैस्ट 1 जुलाई को :
पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से एम.फिल और पीएच.डी. एंट्रेंस टेस्ट 2018 एक जुलाई को होगा। यह टैस्ट आट्र्स, बिजनेस मैनेजमैंट एंड कॉमर्स, डिजाइन एंड फाईन आटर्स, एजुकेशन, इंजीनियरिंग, लैंगुएज, लॉ और साइंस फैकल्टीज में होगा। एम.फिल और पीएच.डी.के लिए एप्लीकेशन फार्म पीएच.डी.एडमिशंंस.पी.यू.सी.एच.डी.ए.सी.इन पर उपलब्ध है। चालान जैनेरट करने की अंतिम तारीख 20 जून है।
ऑफलाइन दाखिला :
पी.यू. रीजनल सैंटर पर बी.ए., बी.कॉम, बी.बी.ए. एवं पी.जी.डी.सी.ए. में एडमिशन के लिए एडमिशन फार्म की हार्ड कापी जमा करवा सकते हैं
हैंडबुक इन्फॉर्मेशन :
स्टूडैंट्स पी.यू. की हैंडबुक ऑफ इन्फॉर्मेशन पी.यू.सी.एच.डी.ए.सी.इन/इंम्पोरटैंट-डाक्यूमैंट.पी.एच.पी. से डाउनलोड कर सकते हैं। पी.यू.के एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक (बेसमेंट) से 750 रुपए में खरीद सकते हैं। इसके अलावा रजिस्ट्रार की फेवर में 800 रुपए का बैंक ड्राफ्ट बनाकर पो