इलैक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी को जल्द किया जाए फाइनल

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 04 Jun, 2022 07:53 PM

advisor gave instructions to the officers

इलैक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर की पहली इलैक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी का ड्राफ्ट फरवरी माह में जारी किया था, लेकिन उसके बाद से ही पॉलिसी पर काम धीमी गति से चल रहा है। यही कारण है कि सलाहकार धर्मपाल ने अधिकारियों को निर्देश...

चंडीगढ़,(राजिंद्र शर्मा)। इलैक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर की पहली इलैक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी का ड्राफ्ट फरवरी माह में जारी किया था, लेकिन उसके बाद से ही पॉलिसी पर काम धीमी गति से चल रहा है। यही कारण है कि सलाहकार धर्मपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पॉलिसी को जल्द फाइनल किया जाना चाहिए, ताकि वह जल्द इसे लांच कर सकें। सलाहकार खुद पॉलिसी को लेकर अधिकारियों से रोजाना प्रोग्रैस रिपोर्ट लेंगे। 


इस संबंध में सलाहकार धर्मपाल ने बताया कि पॉलिसी का अधिकतर काम पूरा हो गया। पॉलिसी के तहत सैस लगाने व बजट का भी प्रावधान करना है, जिसकी अप्रूवल के लिए केंद्र सरकार को नोटिफिकेशन भेजी जानी है। इन सभी पर ही अधिकारियों को जल्द काम पूरा करने के लिए कहा गया है। वह केंद्र सरकार के समक्ष  भी इनकी जल्दी अप्रूवल के लिए प्रयास करेंगे। पॉलिसी के अंदर इलैक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले लोगों के लिए कई तरह के इंसैंटिव का प्रावधान किया गया है, जिसमें  ई-साईकिल, ई-टू व्हीलर, ई-कार्टस, ई-ऑटो और ई-फॉर व्हीलर शामिल हंै। केंद्र सरकार की तरफ से फेम-2 स्कीम से भी अधिक इंसैंटिव शहर में दिया जा रहा है और यह केवल चंडीगढ़ में रजिस्टर्ड होने वाले वाहनों को ही मिलेगा। बता दें कि पॉलिसी के पहले वर्ष में रजिस्टर्ड होने वाले वाहनों को एक स्पैशल इंसैंटिव भी दिया जाएगा। पॉलिसी से चंडीगढ़ में इलैक्ट्रिक चाॄजग स्टेशनों की संख्यां भी बढ़ेगी। 

 


अधिकतम डेढ़ लाख तक मिलेगा इंसैंटिव  
चंडीगढ़ प्रशासन इलैक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए इन्हें खरीदने पर वाहन मालिक को इंसैंटिव देगा। अभी तक इलैक्ट्रिक वाहन पर इंसैंटिव देने की अधिकतम सीमा 75 हजार रुपए थी। इसे बढ़ाकर अब डेढ़ लाख रुपए किया जा रहा है। वहीं कमॢशयल वाहनों पर अधिकतम इंसैंटिव दो लाख रुपए का भी प्रावधान है, जो फेम-2 स्कीम से भी अधिक है। बेकाबू होते ईंधन के दाम के बीच लोग भी अपने बजट को संभालने के लिए इलैक्ट्रिक वाहनों में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। प्रशासन ने अपील की है कि निजी वाहन चालक डीजल व पैट्रोल की गाडिय़ों को छोड़ इलैक्ट्रिक वाहनों को अपनाएं। हाल ही में केंद्र सरकार ने परिवहन के डी-कार्बोनाइजेशन और इलैक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाने से इलैक्ट्रिक भविष्य की ओर बदलाव में तेजी लाने के लिए कई पहल की है। 

 


ऐसे मिलेगी छूट  
दो पहिया वाहन- इंसैंटिव पांच हजार, अधिकतम सीमा 30 हजार ,चार पहिया वाहन- इंसैंटिव की अधिकतम सीमा डेढ़ लाख,तीन पहिया वाहन- ई-रिक्शा, ई-कार्ट, ई-ऑटो को अधिकतम 30 हजार रुपए तक की छूट |


हर सैक्टर में चार्जिंग स्टेशन 
प्रत्येक सैक्टर में एक चार्जिंग स्टेशन सैटअप किया जाएगा। केंद्र सरकार ने फेम स्कीम के तहत चंडीगढ़ को 70 चार्जिंग स्टेशन सैक्शन कर रखे हैं। पहले 37 चार्जिंग स्टेशन सैटअप किए जा रहे हैं, जिनका काम पहले से जारी है। टू व्हीलर और फोर व्हीलर एक ही चार्जिंग प्वाइंट से चार्ज हो सकेंगे। फेम स्कीम के फेज-1 के तहत 48  चार्जिंग स्टेशन पहले ही चंडीगढ़ में इंस्टॉल किए जा चुके हैं। पार्किंग में यह चार्जिंग प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। कई जगह सोलर पावर प्लांट लगाए जा रहे हैं, इनकी सोलर  एनर्जी से वाहन चार्ज होंगे। सैक्टर-42 न्यू लेक पर 800 किलोवाट का सोलर प्रोजैक्ट लगाया जा रहा है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!