28 से शुरू होगी दिल्ली के लिए दो फ्लाइट्स

Edited By Priyanka rana,Updated: 10 Oct, 2019 09:27 AM

air asia

चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से एयर एशिया चंडीगढ़-दिल्ली के बीच दो फ्लाइट्स 28 अक्तूबर से शुरू करेगी।

चंडीगढ़(लल्लन) : चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से एयर एशिया चंडीगढ़-दिल्ली के बीच दो फ्लाइट्स 28 अक्तूबर से शुरू करेगी। इंटरनैशनल एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन आफिसर प्रिंस कुमार ने बताया कि दोनों फ्लाइट्स दिल्ली के लिए अलग-अलग समय पर उड़ान भरेंगी। 

इन फ्लाइट्स की बुकिंग शुरू हो चुकी है। एयर एशिया की 1 फ्लाइट शाम को दूसरी दोपहर में उड़ान भरेगी। दिल्ली से 17.40 बजे उड़ान भरेगी और चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट यह फ्लाइट 18.50 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह चंडीगढ़ से 19.20 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी और 20.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस फ्लाइट में 180 लोग सफर कर सकते हैंं। 

दोपहर की फ्लाइट 19 से 27 अक्तूबर तक रहेगी बंद :
एयर एशिया की ओर से चंडीगढ़-दिल्ली के बीच दोपहर में संचालित होने वाली फ्लाइट 19 से 27 अक्तूबर तक बंद रहेगी। इसके बाद यह 28 अक्तूबर से शुरू होगी। यह फ्लाइट दिल्ली से 11.35 बजे उड़ान भरेगी और चंडीगढ़ 12.40 बजे पहुंचेगी। यह फ्लाइट चंडीगढ़ से दोपहर 13.45 बजे उड़ान भरेगी और 15.05 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!