Edited By Priyanka rana,Updated: 15 Dec, 2018 10:29 AM
एयर इंडिया नए साल पर सिख संगत को शानदार तोहफा देने जा रहा है। ट्रा
चंडीगढ़(लल्लन) : एयर इंडिया नए साल पर सिख संगत को शानदार तोहफा देने जा रहा है। ट्राईसिटी में सिख समुदाय की संख्या को देखते हुए विमानन कंपनी 8 जनवरी, 2019 से नांदेड़ साहिब के लिए फ्लाइट शुरू करेगी। एयर इंडिया की ए.बी. 320 फ्लाइट हफ्ते में दो दिन मंगलवार और बुधवार को उड़ान भरेगी। यह चंडीगढ़ से सुबह 9:10 बजे उड़ान भरेगी और 11:30 बजे नांदेड़ साहिब में लैंड करेगी।
वहीं, नांदेड़ साहिब से यह फ्लाइट दोपहर 12:05 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 2:20 बजे चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। धुंध की वजह से शुक्रवार को कई फ्लाइट्स ने देरी से लैंड किया और जिस वजह से उन्हें उड़ान भरने में देरी हुई। चंडीगढ़ इंटरनैशनल एयरपोर्ट से सुबह 7:25 बजे दिल्ली को उड़ान भरने वाली फ्लाइट ने 5 घंटे की देरी से उड़ान भरी। सुबह 8 बजे दिल्ली की फ्लाइट भी 4 घंटे 31 मिनट, कोलकाता की फ्लाइट ने 4 घंटे 17 मिनट की देरी से उड़ान भरी।