Edited By Priyanka rana,Updated: 22 Jun, 2019 03:40 PM
एयर इंडिया की चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट संख्या ए.आई.463 व 464 को 6 से 9 जुलाई तक रद्द घोषित किया गया है।
चंडीगढ़(लल्लन) : एयर इंडिया की चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट संख्या ए.आई.463 व 464 को 6 से 9 जुलाई तक रद्द घोषित किया गया है। एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर एम.आर. जिंदल ने बताया कि यह फ्लाइट तकनीकी कारणों की वजह से रद्द की गई है। यात्री इस बाबत ज्यादा जानकारी के लिए एयर इंडिया बुकिंग सैंटर से संपर्क कर सकते हैं।