अब ऑनलाइन दिखेगा एयर पॉल्यूशन लैवल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 May, 2018 02:01 PM

air pollution level will be online

पिछले एक साल से शहर में एयर पॉल्यूशन कंट्रोल करने को लेकर कई तरह की प्लानिंग चल रही है लेकिन शहर में जब तक शहर के लोग जागरुक नहीं होंगे तब तक इस गंभीर समस्या से निजात मिलना नामुमकिन है इसलिए चंडीगढ़ प्रशासन ने अब शहर के एयर पॉल्यूशन लैवल का डाटा...

चंडीगढ़ (विजय): पिछले एक साल से शहर में एयर पॉल्यूशन कंट्रोल करने को लेकर कई तरह की प्लानिंग चल रही है लेकिन शहर में जब तक शहर के लोग जागरुक नहीं होंगे तब तक इस गंभीर समस्या से निजात मिलना नामुमकिन है इसलिए चंडीगढ़ प्रशासन ने अब शहर के एयर पॉल्यूशन लैवल का डाटा ऑनलाइन अपलोड करना शुरू कर दिया है। 

 

प्रशासन के डिपार्टमैंट ऑफ एन्वायरमैंट की वैबसाइट में विजिट करके अब शहरवासी अपने एरिया का पॉल्यूशन लैवल जान सकते हैं। हालही में शुरू की गई इस सुविधा के तहत फिलहाल अभी तीन से चार दिन पुराना डाटा वैबसाइट में अपलोड किया जा रहा है। हालांकि प्रशासन की प्लानिंग है कि जल्द ही 24 घंटे पुराने डाटा को रैजीडैंट्स के सामने रखा जाएगा। 

 

इसके लिए मशीनों पर काम किया जा रहा है। डिपार्टमैंट की इस वैबसाइट में अब रोज का डाटा मिलेगा। इसमें पांचों उन एरिया को शामिल किया गया है जहां एयर पॉल्यूशन लैवल चैक करने वाली मशीनें लगाई गई हैं। चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (सी.पी.सी.सी.) द्वारा यह डाटा रोज अपडेट किया जा रहा है, जिसे एन्वायरमैंट डिपार्टमैंट की वैबसाइट में अपलोड किया जाता है।

 

नई मशीन से आया ये डाटा
इस साल मार्च में सी.पी.सी.सी. ने गवर्नमैंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनैस एडमिनिस्ट्रेशन सैक्टर-50 में नई मशीन को ऑपरेट करना शुरू कर दिया था। इसके बाद से रियल टाइम एम्बिएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन से यह नया डाटा मिलना शुरू हो गया है। 

 

यह मशीन सीधे सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से कनैक्ट है जहां से अब रियल टाइम चैक किया जा सकता है। यानि दिन के किसी भी समय पॉल्यूशन लैवल जांचा जा सकता है। यह सुविधा केवल कमेटी के अधिकारियों तक ही सीमित है। 

 

पिछले 8 वर्षों का औसतन आर.एस.पी.एम. लैवल
वर्ष    सैक्टर-17    इंड. एरिया    पैक    इमटैक    कैंबवाला
2010    86    122    77    95    83
2011    87    137    91    90    103
2012    100    131    97    102    119
2013    94    125    88    95    101
2014    79    114    80    89    91
2015    81    96    77    88    85
2016    91    131    92    105    101
2017    101    181    99    113    106

 

1993 से लेकर 2017 तक का डाटा मिलेगा
शहर का एयर पॉल्यूशन लैवल किस तरह बढ़ता रहा इसकी भी पूरी डिटेल मिलेगी। दरअसल वैबसाइट में डिपार्टमैंट ने 1993 से लेकर 2017 तक का एयर पॉल्यूशन डाटा अपलोड किया है। हालांकि 1993 में पर्मिशेबल लिमिट अलग होती थी, जिन्हें 2010 में रिवाइज किया गया था। 

 

यही नहीं, पहले एक मशीन गवर्नमैंट कॉलेज फॉर गल्र्स में लगाई गई थी। जिसे 2005 में बदलकर इमटैक में शिफ्ट कर दिया था। अब डिपार्टमैंट 2010 की रिवाइज पर्मिशेबल लिमिट के आधार पर ही निर्णय लेता है कि शहर में पॉल्यूशन लैवल औसत है या खतरे की स्थिति में। 

 

पिछले साल वेरी पुअर कैटेगरी में आया था लैवल
शहर में वायु प्रदूषण के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए प्रशासन ने इसलिए गंभीरता दिखाई क्योंकि पिछले साल शहर का एयर पॉल्यूशन इंडैक्स वेरी पुअर कैटेगरी में आ गया था। इसे प्रशासन ने भविष्य के लिए खतरे की घंटी माना है। 

 

यही कारण है कि चंडीगढ़ प्रशासन जल्द ही एयर क्वालिटी एक्शन प्लान भी तैयार करने जा रहा है। दरअसल इस बारे में देश के 94 शहरों को केंद्र सरकार ने निर्देश दिए हैं। इस लिस्ट में चंडीगढ़ का नाम भी शामिल है। 


 

10 से 15 मई की रिपोर्ट10 मई
सैक्टर-17

एयर क्वालिटी इंडैक्स-108 
पी.एम.10- 98, पी.एम.2.5-54 और नाइट्रोजन ऑक्साइड-17

 

इमटैक
एयर क्वालिटी इंडैक्स-108
पी.एम.10-112, पी.एम.2.5-47 और नाइट्रोजन ऑक्साइड-14

 

कैंबवाला
एयर क्वालिटी इंडैक्स-108
पी.एम.10-112, पी.एम.2.5-40 और नाइट्रोजन ऑक्साइड-15

 

11 मई
इंडस्ट्रीयल एरिया 

एयर क्वालिटी इंडैक्स-114 
पी.एम.10-121, पी.एम.2.5-50 और नाइट्रोजन ऑक्साइड-18

 

पैक सैक्टर-12
एयर क्वालिटी इंडैक्स-102
पी.एम.10-103, पी.एम.2.5-37 और नाइट्रोजन ऑक्साइड-16

 

12 मई
सैक्टर-17

एयर क्वालिटी इंडैक्स-137
पी.एम.10- 155, पी.एम.2.5-54 और नाइट्रोजन ऑक्साइड-20

 

इमटैक
एयर क्वालिटी इंडैक्स-128
पी.एम.10-142, पी.एम.2.5-68 और नाइट्रोजन ऑक्साइड-23

 

कैंबवाला
एयर क्वालिटी इंडैक्स-213
पी.एम.10-263, पी.एम.2.5-75 और नाइट्रोजन ऑक्साइड-21

 

14 मई
इंडस्ट्रियल एरिया 

एयर क्वालिटी इंडैक्स-104
पी.एम.10-106, पी.एम.2.5-46 और नाइट्रोजन ऑक्साइड-27

 

पैक सैक्टर-12
एयर क्वालिटी इंडैक्स-77
पी.एम.10-77, पी.एम.2.5-46 और नाइट्रोजन ऑक्साइड-27

 

15 मई
सैक्टर-17

एयर क्वालिटी इंडैक्स-119
पी.एम.10- 128, पी.एम.2.5-23 और नाइट्रोजन ऑक्साइड-12

 

इमटैक
एयर क्वालिटी इंडैक्स-121
पी.एम.10-131, पी.एम.2.5-46 और नाइट्रोजन ऑक्साइड-14

 

कैंबवाला
एयर क्वालिटी इंडैक्स-113
पी.एम.10-120, पी.एम.2.5-33 और नाइट्रोजन ऑक्साइड-13 

 

16 मई
इंडस्ट्रीयल एरिया 

एयर क्वालिटी इंडैक्स-146
पी.एम.10-169, पी.एम.2.5-30 और नाइट्रोजन ऑक्साइड-17

 

पैक सैक्टर-12
एयर क्वालिटी इंडैक्स-141
-पी.एम.10-161, पी.एम.2.5-18 और नाइट्रोजन ऑक्साइड-8

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!