भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 20 जून को आएंगे चंडीगढ़, कार्यकर्त्ता तैयारियों में जुटे

Edited By ,Updated: 17 May, 2017 03:04 PM

amit shah will come to chandigarh on 20th june

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिग्गज नेता अमित शाह सिटी ब्यूटीफुल आ रहे हैं। अमित शाह 20 जून को चंडीगढ़ आएंगे। उनके दो दिवसीय दौरे को लेकर तैयारिया जोरों पर हैं।

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिग्गज नेता अमित शाह सिटी ब्यूटीफुल आ रहे हैं। अमित शाह 20 जून को चंडीगढ़ आएंगे। उनके दो दिवसीय दौरे को लेकर तैयारिया जोरों पर हैं। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने मंगलवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक की। मीटिंग में उन्होंने आयोजन के संबंध में करीब एक दर्जन कमेटियों का गठन किया। 

अमित शाह दूसरी दफा चंडीगढ़ आ रहे हैं, जिसके चलते उनके स्वागत में पार्टी के कार्यकत्र्ता तैयारियां में जुट गए हैं। उनके स्वागत के लिए शहर में जहां विभिन्न स्थानों पर बोर्ड, होर्डिग लगाने का काम आज शुरू हो गया है, वहीं 20 मई को सुबह हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद शहर के सैक्टर-48, 47, 46, 45 तथा 33 में संबंधित वार्ड पार्षदों तथा पार्टी नेताओं के नेतृत्व में उनका स्वागत किया जाएगा। चंडीगढ़ दौरे के बाद अमित शाह पंजाब का भी जाएंगे। उनका पंजाब में भी दो दिन का कार्यक्रम रहेगा। जानकारी के मुताबिक अमित शाह पंजाब 28 जून को पहुंचेगें। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!