गुस्साए परिजनों ने थाना घेरा, पी.सी.आर. इंचार्ज की बजाय होमगार्ड पर केस दर्ज

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jul, 2018 11:51 AM

angry family members at police station case on homeguard

पी.सी.आर. गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक अशोक की मौत के मामले में पुलिस ने पी.सी.आर. जवानों को बचाने की कोशिश की।

चंडीगढ़़ (सुशील): पी.सी.आर. गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक अशोक की मौत के मामले में पुलिस ने पी.सी.आर. जवानों को बचाने की कोशिश की। सैक्टर-31 थाना पुलिस ने हैड कांस्टेबल मदनलाल की शिकायत पर मृतक पर ही मामला दर्ज कर लिया। परिजनों को जब इसका पता चला तो उन्होंने सोमवार सुबह सैक्टर 31 थाने का घेराव कर दिया। 

 

उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और थाने के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। मृतक की पत्नी आशा ने पी.सी.आर. ड्राइवर और इंचार्ज पर मामला दर्ज करने की मांग की। चार घंटे तक चली नारेबाजी के बाद पुलिस ने आशा से पी.सी.आर. कर्मियों के खिलाफ शिकायत ली और पी.सी.आर. गाड़ी चालक होमगार्ड नरेश पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया। हालांकि हादसे के समय पी.सी.आर. इंचार्ज हैड कांस्टेबल मदनलाल गाड़ी चला रहा था। 

 

पुलिस अब पी.सी.आर. गाड़ी और मृतक की बाइक को जांच के लिए सी.एफ.एस.एल. लैब भेजेगी। पुलिस मंगलवार को मृतक अशोक कुमार के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपेगी। एक्सीडैंट में क्षतिग्रस्त हुई पी.सी.आर. का कोई इंश्योरैंस नहीं था। पुलिस की सभी गाडिय़ां बिना इंश्योरैंस के ही दौड़ रही हैं। 

 

हैड कांस्टेबल ने धमकाया 
रामदरबार फेज-2 निवासी आशा ने बताया कि उसका पति अशोक पंचकूला सैक्टर-20 में वैल्डिंग का काम करता था। रविवार रात अशोक अपने दोस्त कपिल के साथ घर आ रहा था। उनको बिना हैलमेट देख पी.सी.आर. कर्मियों ने उनका पीछा किया। एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट पर पी.सी.आर. चालक ने उनकी बाइक को साइड मार दी। हादसे में उसके पति की मौत हो गई। 

 

उन्होंने बताया कि पति के दोस्त कपिल को पी.सी.आर. इंचार्ज हैड कांस्टेबल ने धमकाया कि अगर वह उनके खिलाफ बयान देगा तो उसके खिलाफ ही मामला दर्ज होगा। पुलिसकर्मियों ने कपिल को रात को ही गायब कर दिया था। 

 

कपिल पुलिसकर्मियों के डर के चलते घटना के बारे में कुछ नहीं बता रहा था। मृतक के पिता दुसई ने बताया कि अगर बेटा बिना हैलमेट के था तो उसे रोककर चालान काट देते। टक्कर मारने की क्या जरूरत थी। अशोक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। उन्हें अब कौन पालेगा? 

 

आखिर कौन चला रहा था गाड़ी?
परिजनों ने कहा कि हादसे के दौरान पी.सी.आर. इंचार्ज हैड कांस्टेबल मदनलाल गाड़ी चला रहा था। होमगार्ड साइड वाली सीट पर बैठा  था लेकिन पुलिस ने होमगार्ड नरेश पर केस दर्ज किया है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी कि गाड़ी कौन चला रहा था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!