सर्व कर रहे थे हुक्का, एक और क्लब सील

Edited By ashwani,Updated: 11 Jan, 2021 11:29 PM

another club seal

एस्टेट ऑफ डांस क्लब के मालिक समेत 4 पर केस, एस.डी.एम. ने मारा छापा

चंडीगढ़, (सुशील) : सैक्टर-26 स्थित एस्टेट ऑफ डांस क्लब में रविवार रात जमकर हुक्का चल रहा था। हुक्का चलने से पुलिस बेखबर थी, लेकिन एस.डी.एम. ईस्ट सुंधाशु ने क्लब में छापा मारकर हुक्का सर्व करते हुए स्टाफ को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

 

सैक्टर-26 थाना पुलिस ने क्लब मालिक अरविंद सिंगला, मैनेजर सुरेश कुमार और स्टाफ साहिल वालिया व दीपक शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं एस.डी.एम. ने क्लब को तीन दिन के सील कर दिया है।


सैक्टर-26 स्थित  एस्टेट ऑफ डांस क्लब में रविवार को हुक्का चल रहा था। जिसकी जानकारी एस.डी.एम. ईस्ट सुंधाशु को मिली। उन्होंने तुरंत क्लब पर छापा मारा। छापे पर एस.डी.एम. ने क्लब में हुक्का पिलाते हुए स्टाफ को काबू किया। स्टाफ ने बताया कि हुक्का मालिक व मैनेजर कर कहने पर सर्व किया जा रहा था। एस.डी.एम. ने तुरंत पुलिस को बुलाकर क्लब के मालिक समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!