भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर मिलीं 7,939 शिकायतें, विजीलैंस ने 359 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 28 May, 2023 07:35 PM

anti corruption campaign started to eliminate corruption from the state

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य से भ्रष्टाचार के ख़ात्मे के लिए शुरु की गई भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और 23 मार्च, 2022 से अब तक मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन (ए.सी.ए.एल.) पर सबूतों समेत कुल 7,939...

चंडीगढ़,(रमनजीत): पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य से भ्रष्टाचार के ख़ात्मे के लिए शुरु की गई भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और 23 मार्च, 2022 से अब तक मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन (ए.सी.ए.एल.) पर सबूतों समेत कुल 7,939 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जोकि पंजाब सरकार की पारदर्शिता और सार्वजनिक प्रशासन में जवाबदेही को प्रोत्साहित करने के लिए अटल प्रतिबद्धता को दिखाती है। विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो राज्य से भृष्टाचार को खत्म करने के प्रति अपने मिशन के लिए पूरी तरह से समर्पित है और नागरिकों को भ्रष्टाचार के किसी भी मामले की रिपोर्ट करने के लिए उक्त एक्शन लाईन नंबर 9501-200-200 का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करती रहती है। उन्होंने कहा कि इस नागरिक हितैषी आर्टिफिशियल इंटेलिजैंस वाले प्लेटफॉर्म पर कोई भी व्यक्ति रिश्वतखोरी की मांग संबंधी अपेक्षित ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 24 घंटे सातों दिन शिकायतें दर्ज करवा सकता है।  

 

 


प्रवक्ता ने बताया कि एक कुशल प्रक्रिया को सुनिश्चित बनाने, फिजूल एंट्रियां, स्पैम, जंक पोस्ट और भ्रष्टाचार के साथ गैर-संबङ्क्षधत एंट्रियों के विश्लेषण (फि़ल्टर) के लिए इस वैब पोर्टल पर एक ‘ऑटोमैटिक बोट’ स्थापित किया है। इसके नतीजे के तौर पर कुल 4,02,133 एंट्रियों में से 3,90,050 एंट्रियों की पहचान अप्रसांगिक पोस्टों व भ्रष्टाचार से कोई संबंध न होने संबंधी वर्गीकृत करते हुए उनको सिरे से रद्द कर दिया गया। इस पहल का उद्देश्य जरुरी स्रोतों और केवल कार्रवाई योग्य शिकायतों पर ध्यान केंद्रित करना है, जो भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रभावशाली ढंग से मुकाबला करने में योगदान देती हैं। उन्होंने बताया कि बाकी रहतीं 12,083 शिकायतों/एंट्रियों का गहराई से मूल्यांकन करने से पता लगा है कि 4,144 शिकायतों का भ्रष्टाचार से कोई संबंध नहीं था। प्रवक्ता ने कहा कि कार्रवाई योग्य शिकायतों में से, विजीलैंस ब्यूरो ने शिकायतकर्ताओं द्वारा किए गए दावों की पुष्टि के लिए ऑडियो/वीडियो रिकॉर्डिंगों के साथ बाकी बचीं कुल 7,939 शिकायतों का निपटारा किया। इन शिकायतों की बारीकी से जांच की गई और उनमें से 3,401 शिकायतें अन्य विभागों से संबङ्क्षधत पाई गईं, जोकि संबङ्क्षधत विभागों को विचारने और बनती कार्रवाई हेतु भेज दी गईं।  

 

 


प्रवक्ता ने बताया कि बाकी बचीं 394 शिकायतें, जो ऑडियो/वीडियो रिकॉर्डिंग सबूतों के साथ थीं और सीधे तौर पर भ्रष्टाचार के दोषों से संबङ्क्षधत हैं। इन शिकायतों की और ज्यादा जांच के लिए विजीलैंस ब्यूरो के रेंजों में सम्बन्धित सीनियर पुलिस सुपरीटेंडैंट्स (एस.एस.पीज) को भेज दी गई हैं। सख्त पड़ताल के नतीजे के तौर पर अब तक जांच के नतीजों के आधार पर कुल 88 पहली सूचना रिपोर्टों (एफ.आई.आरज.) दर्ज करके, एक सराहनीय उपलब्धि हासिल की गई है।

 

 

 

उन्होंने बताया कि इन पड़तालों के नतीजे के तौर पर 40 पुलिस कर्मचारियों समेत रिश्वत के विभिन्न मामलों में शामिल 132 मुलजिमों को गिरफ्तार किया गया। अप्रैल 2022 से शुरु की गई इस भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान ब्यूरो ने राज्य भर में भ्रष्टाचार के कुल 298 विभिन्न मामलों में 359 मुलजिमों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया है। इसके अलावा व्यापक जांच के लिए 152 विजीलैंस पड़ताल दर्ज की गई हैं और 99 मामलों में विभागीय जांच शुरू की गई है। प्रवक्ता ने कहा कि ब्यूरो को अपने अधिकारियों द्वारा दिखाए गए समर्पण और पेशेवरता पर भरोसा है, जो सार्वजनिक सेवा में ईमानदारी और अखंडता के सिद्धांतों को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध तेज और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए समर्थ बनाता है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!